Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय पुणे मर्डर मिस्ट्री : आरोपी सिया की मां का दावा- …
पुणे मर्डर मिस्ट्री में नया मोड़
पुणे मर्डर मिस्ट्री में नया मोड़
राष्ट्रीय

पुणे मर्डर मिस्ट्री : आरोपी सिया की मां का दावा- केतन ही ट्रैकिंग के लिए कर रहे थे जिद, वॉट्सऐप चैट में है सबूत

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल की मां पूजा गोयल ने नया दावा किया है। उनका कहना है कि लोहगढ़ ट्रैकिंग पर जाने के लिए सिया नहीं, बल्कि खुद केतन लगातार जिद कर रहे थे। पूजा का दावा है कि इसके पुख्ता सबूत सिया के मोबाइल में मौजूद वॉट्सऐप चैट में आज भी सुरक्षित हैं।

विशेष संवाददाता
26 Jun 2026, 12:27 PM
रायपुर
पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के बीच अब एक नया और चौंकाने वाला दावा सामने आया है। इस बार यह दावा किसी पुलिस अधिकारी या जांच एजेंसी का नहीं बल्कि मुख्य आरोपी सिया गोयल की मां पूजा गोयल ने किया है। उनका कहना है कि जिस लोहगढ़ ट्रैकिंग को लेकर पूरी कहानी बुनी जा रही है, वहां जाने के लिए सिया नहीं बल्कि खुद केतन लगातार जिद कर रहे थे। पूजा गोयल ने दावा किया कि इस बात के पुख्ता सबूत आज भी सिया के मोबाइल में मौजूद वॉट्सऐप चैट में हैं। 

होने वाली सास से कहा था ट्रैकिंग टाल दो

मुख्य आरोपी की मां पूजा गोयल ने बातचीत में दावा किया कि अठारह जून को लोहगढ़ जाने की बात पर सिया खुद तैयार नहीं थी। उसने वीडियो कॉल पर अपनी होने वाली सास से
केतन और सिया
भी कहा था कि उसे ट्रैकिंग पर नहीं जाना है क्योंकि अगले दिन महाबलेश्वर जाना था और थकान हो जाती। सिया ने अपनी होने वाली सास से कहा था कि आप ही केतन को समझाइए कि ट्रैकिंग का कार्यक्रम टाल दें। लेकिन परिवार की ओर से जवाब मिला कि यदि केतन कह रहे हैं तो चले जाओ। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का दावा है कि लोहगढ़ किले पर हुई यह घटना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। पुलिस के मुताबिक घटना से एक दिन पहले सिया और दूसरा आरोपी चेतन चौधरी पुणे के एक कैफे में मिले थे, जहां पूरी योजना बनाई गई थी। 

माता-पिता को नहीं थी अफेयर की भनक 

सिया के माता-पिता का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी और चेतन चौधरी के प्रेम संबंधों की कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें सिर्फ इतना पता था कि दोनों एक क्रिकेट मैच के दौरान मिले थे और दोस्त थे। सिया के पिता प्रवीण गोयल ने भावुक होते हुए कहा कि केतन उनके घर कई बार आए और उन्हें पापा जी कहकर बुलाते थे, वे हमारे बेटे जैसे थे। उन्होंने कहा कि शादी तय होने के बाद कई बार सिया से पूछा गया था कि क्या वह केतन से शादी करना चाहती है, तो हर बार उसने हां ही कहा था। प्रवीण गोयल ने साफ कहा कि यदि अदालत और जांच एजेंसियां यह साबित कर देती हैं कि उनकी बेटी ने अपराध किया है, तो उसे कानून के मुताबिक सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें