Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन
W 𝕏 f
होम बिलासपुर निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल : बारिश की पहली ह…
बारिश के बाद धंसा ओवरब्रिज एप्रोच रोड, NH-49 पर फैला मलबा
बारिश के बाद धंसा ओवरब्रिज एप्रोच रोड, NH-49 पर फैला मलबा
बिलासपुर

निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल : बारिश की पहली ही फुहार में धंसी बिलासपुर-उरगा फोरलेन, घंटों जाम में बिलखते रहे लोग

बिलासपुर के ढेंका गांव के पास बिलासपुर-उरगा फोरलेन परियोजना के तहत बन रहे ओवरब्रिज का एप्रोच रोड पहली ही तेज बारिश में धंस गया। मलबा और मिट्टी NH-49 पर गिरने से रायपुर-रायगढ़ मार्ग घंटों तक बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

प्रकाशित: 24 Jul 2026, 08:49 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 10:46 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
ग्राउंड रिपोर्ट मानसून की पहली ही मूसलाधार बारिश ने बिलासपुर में प्रशासनिक दावों और सड़क निर्माण की गुणवत्ता की हवा निकाल दी है। बिलासपुर-उरगा फोरलेन परियोजना के तहत ढेंका गांव के पास बन रहे ओवरब्रिज का एप्रोच रोड अचानक धंस गया। एप्रोच रोड में भरा गया मलबा, मिट्टी और मुरुम बहकर सीधे नेशनल हाईवे-49 पर आ गिरा, जिससे रायपुर-रायगढ़ मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया। इस हादसे के कारण हाईवे पर देखते ही देखते कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। 

घंटों से फंसे यात्रियों को रास्ता साफ होने का इंतजार 

देर रात से शुरू हुई यह मुसीबत गुरुवार शाम तक बरकरार रही। बसों, एंबुलेंस, निजी कारों और भारी ट्रकों में सवार यात्री घंटों इस आस में फंसे रहे कि कब रास्ता साफ होगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि घटना होते ही इसकी सूचना नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई थी। इसके बावजूद राहत टीम और अफसर घंटों बाद मौके पर पहुंचे। 
समय पर पहुंचता अमला तो नहीं होती परेशानी
"अगर समय रहते प्रशासनिक अमला पहुंच जाता, तो सैकड़ों लोगों को बारिश में इस तरह पूरी रात और दिन भर परेशान नहीं होना पड़ता।" — एक राहगीर का छलका दर्द
एनएच पर लगी कतार 
फिलहाल, जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से हाईवे से मिट्टी और गिट्टी हटाने का काम जारी है, ताकि आवागमन को धीरे-धीरे सामान्य किया जा सके।

क्या घटिया सामग्री बनी हादसे की वजह?

इस घटना ने सीधे तौर पर फोरलेन निर्माण कर रही ठेका कंपनी की कार्यशैली और अधिकारियों की निगरानी पर उंगली उठा दी है।

  • सुरक्षा मानकों की अनदेखी: ग्रामीणों का आरोप है कि रिटेनिंग वॉल और मिट्टी-मुरुम की भराई में तय मानकों का पालन नहीं किया गया।

  • भ्रष्टाचार की बू: पहली ही बारिश में एप्रोच रोड का बह जाना साफ इशारा करता है कि निर्माण में भारी लापरवाही और घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने शासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार ठेकेदार व लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें