Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपे…
Bhanpuri Police Station (Image Source: Keertiman Media)
Bhanpuri Police Station (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING जगदलपुर (बस्तर)

Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत

Jagdalpur News: खेतों में फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए लगाए जाने वाले बिजली के तार कई बार जानलेवा साबित हो जाते हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बनियागांव के जामकोनाड़ी पारा से सामने आया है, जहां खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

प्रकाशित: 21 Sep 2026, 05:38 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Jagdalpur News: खेतों में फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए लगाए जाने वाले बिजली के तार कई बार जानलेवा साबित हो जाते हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बनियागांव के जामकोनाड़ी पारा से सामने आया है, जहां खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। 
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6 बजे 12 वर्षीय बच्ची फुटू (जंगली मशरूम) निकालने के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान वह खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए तार के संपर्क में आ गई। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

फसल बचाने लगाए गए तार में दौड़ रहा था करंट

बताया जा रहा है कि किसान ने फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के आसपास झटका मशीन का तार लगाया था। आरोप है कि इस तार में सीधे बिजली लाइन से करंट प्रवाहित किया गया था। इसी वजह से बच्ची इसकी चपेट में आ गई और यह हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही भानपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों और खेत में लगाए गए करंट वाले तार की स्थिति की जांच कर रही है।

हादसे के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मासूम बच्ची की मौत के बाद उसके परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना ने खेतों में अवैध रूप से करंट प्रवाहित करने से होने वाले खतरों को एक बार फिर सामने ला दिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें