Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › कोरबा › रफ्तार ने उजाड़ा परिवार : भारी वाहन की टक्कर में …
तेज रफ्तार ने ली युवक की जान
तेज रफ्तार ने ली युवक की जान
कोरबा

रफ्तार ने उजाड़ा परिवार : भारी वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल   

कोरबा में रिंग रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार भारी वाहन की लापरवाही एक परिवार पर भारी पड़ गई। बाइक से जा रहे दो युवकों को अज्ञात भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 Jun 2026, 02:47 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 06:34 AM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कोरबा में रिंग रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार भारी वाहन की लापरवाही एक परिवार पर भारी पड़ गई। बाइक से जा रहे दो युवकों को अज्ञात भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और डायल-112 को सूचना दी, लेकिन दुर्घटना को अंजाम देने वाला चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।  

तेज रफ्तार ने छीनी एक जिंदगी 

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय घायलों में से एक युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना के दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे स्थिति बेहद नाजुक हो गई। पुलिस का कहना है कि यदि हेलमेट का उपयोग किया गया होता तो चोट की गंभीरता कम हो सकती थी। इस घटना के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की आवश्यकता सामने आई है। 

पुलिस मामला की जांच शुरू कर दी  

बालको पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हेलमेट नहीं पहनने से बढ़ी गंभीरता 

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिंग रोड पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। दिन और रात दोनों समय बड़ी संख्या में ट्रक और अन्य भारी वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, जिनमें कई चालक निर्धारित गति सीमा का पालन नहीं करते। इससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद इस मार्ग पर प्रभावी निगरानी और कार्रवाई नहीं हो पाती।

प्रशासन ने यातायात व्यवस्था की मांग 

हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से रिंग रोड पर यातायात व्यवस्था को और सख्त बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण, नियमित पुलिस पेट्रोलिंग, स्पीड मॉनिटरिंग कैमरे और ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। लोगों का मानना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो रिंग रोड पर ऐसे हादसे लगातार होते रहेंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें