Friday, 25 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Elephant News: छिंदवाड़ा में भटके हाथी का आतंक, 6 दिन में 3 ग्रामीण घायल Banka Viral Video: जमुई और समस्तीपुर के बाद अब मंदार पर्वत पर युवती से बदसलूकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Trainee DSP Attack: गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, प्रशिक्षु DSP से मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ Chhattisgarh ganja smuggling: ओडिशा से आ रही गांजे की दो खेपें से 1.53 करोड़ का माल जब्त, 9 गिरफ्तार Elephant News: छिंदवाड़ा में भटके हाथी का आतंक, 6 दिन में 3 ग्रामीण घायल Banka Viral Video: जमुई और समस्तीपुर के बाद अब मंदार पर्वत पर युवती से बदसलूकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Trainee DSP Attack: गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, प्रशिक्षु DSP से मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ Chhattisgarh ganja smuggling: ओडिशा से आ रही गांजे की दो खेपें से 1.53 करोड़ का माल जब्त, 9 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › कांग्रेस › राहुल गांधी का सीक्रेट मिशन : कार्यकर्ताओं को दिय…
रायपुर प्रवास में पहुंचे राहुल गांधी
रायपुर प्रवास में पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस

राहुल गांधी का सीक्रेट मिशन : कार्यकर्ताओं को दिया बूथ मजबूती का मंत्र, टपरी पर चाय और सियासी घमासान

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के 10 दिवसीय विशेष आवासीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। करीब चार घंटे तक चली बैठकों में उन्होंने वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की।

क
प्रकाशित: 22 Jun 2026, 07:46 AM · अपडेट: 22 Sep 2026, 05:50 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे। वे यहां कांग्रेस के 10 दिवसीय विशेष आवासीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने आए थे। बेहद गोपनीय रखे गए इस शिविर में राहुल गांधी ने संगठन की कमान संभाल रहे जमीनी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठकें कीं।

करीब 4 घंटे के इस व्यस्त कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी जब एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, तो एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। एयरपोर्ट के पास ही गाड़ी रुकवाकर राहुल गांधी एक चाय की टपरी पर जा पहुंचे। वहां उन्होंने न सिर्फ कुल्हड़ की चाय का लुत्फ उठाया, बल्कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC Chief) दीपक बैज को अपने हाथों से बिस्किट भी खिलाया। इस दौरान प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और चरणदास महंत समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता उनके साथ मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम, बाहर ही छूट गए चरणदास महंत!

भले ही इस शिविर को पूरी तरह से सीक्रेट और इन-कैमरा रखा गया था, लेकिन राहुल गांधी के आने की खबर मिलते ही प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं का सैलाब अभनपुर उमड़ पड़ा। भीड़ इस कदर बेकाबू थी कि सुरक्षा घेरे और धक्का-मुक्की के बीच नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत गेट के बाहर ही फंस गए। इस पूरे वाकये का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बंद कमरे में 40 मिनट की मंत्रणा, फिर जिलाध्यक्षों की क्लास

पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने बताया कि राहुल गांधी ने कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों के साथ करीब 40 मिनट तक वन-टू-वन चर्चा की। इसके बाद पूर्व विधायकों, सांसदों और नवनियुक्त पदाधिकारियों के करीब 70 सदस्यीय डेलिगेशन ने उनसे मुलाकात कर राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर फीडबैक दिया। इसके तुरंत बाद राहुल गांधी ने सभी जिला और शहर अध्यक्षों के साथ एक विशेष सत्र लिया और उन्हें संगठन चलाने के गुर सिखाए।

दिल्ली में नहीं मिले तो बाइक से ही पहुंच गए अभनपुर

राहुल गांधी की दीवानगी का एक उदाहरण सक्ती जिले के जैजपुर से आए ब्लॉक अध्यक्ष कौशिक चंद्र के रूप में देखने को मिला। कौशिक ने बताया कि वे राहुल गांधी से मिलने बाइक चलाकर दिल्ली तक गए थे, लेकिन तब मुलाकात नहीं हो पाई थी। आज जैसे ही उन्हें पता चला कि राहुल छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, वे फिर से बाइक उठाकर अभनपुर पहुंच गए और अपनी बात नेताजी के सामने रखी।

भ्रष्टाचार या आलू से सोना निकालने की ट्रेनिंग?

राहुल गांधी के इस दौरे पर छत्तीसगढ़ की सियासत में जुबानी तीर भी जमकर चले। बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा, "भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का स्वागत है। ये वही राम हैं जिनके अस्तित्व को कांग्रेस ने कभी स्वीकार नहीं किया था।" उन्होंने आगे सवाल उठाया कि "राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को क्या सिखाने आए हैं? भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देने आए हैं या फिर ‘आलू से सोना निकालने’ जैसी थ्योरी पढ़ाने आए हैं?"

वहीं अंबिकापुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि, "राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का क्या हश्र होता है, यह सब जानते हैं।"

पुरंदर मिश्रा एक्सीडेंटल विधायक हैं, इलाज की जरूरत है

बीजेपी के इन बयानों पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मोर्चा संभाला और बेहद आक्रामक अंदाज में पलटवार किया। विकास उपाध्याय ने कहा, "पुरंदर मिश्रा मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं और उन्हें तुरंत इलाज की जरूरत है। अगर बीजेपी उनका इलाज नहीं करा पा रही है, तो कांग्रेस इसका खर्च उठाने को तैयार है।" उन्होंने आगे कहा कि मिश्रा एक 'एक्सीडेंटल विधायक' हैं, जो सिर्फ अपना राजनीतिक कद बढ़ाने और सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह की ओछी बयानबाजी कर रहे हैं।

केवल भाषण नहीं, 'ग्राउंड वर्क' सीख रहे हैं कांग्रेसी नेता

अभनपुर के चांदी मोड़ स्थित आशुतोष-अलका अग्रवाल मंगल भवन में चल रहा यह 10 दिवसीय शिविर 'संगठन सृजन अभियान' का हिस्सा है। इस शिविर की सबसे खास बात यह है कि इसे केवल भाषणों तक सीमित नहीं रखा गया है।

  • जमीनी टास्क: प्रशिक्षण ले रहे नेताओं को गांवों में जाकर रुकना होगा, ग्रामीणों से सीधा संवाद करना होगा और मनरेगा की जमीनी हकीकत का अध्ययन करना होगा।

  • सामाजिक मुद्दे: स्थानीय स्तर पर नशे की समस्या और आर्थिक-सामाजिक हालातों पर रिपोर्ट तैयार करनी होगी।

  • फिजिकल और मेंटल ट्रेनिंग: शिविर के शेड्यूल में योग, मार्शल आर्ट्स और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के सेशन भी शामिल किए गए हैं।

  • प्रोफेशनल मैनेजमेंट: अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट्स इन नेताओं को मीडिया हैंडलिंग, पब्लिक रिलेशन (PR), चुनावी रणनीति और बूथ मैनेजमेंट की बारीकियां सिखा रहे हैं।

चुनावी नैरेटिव सेट करने की तैयारी:

इस पूरे अभियान को लेकर कांग्रेस बेहद गंभीर है। राहुल गांधी के बाद अब राष्ट्रीय नेता और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी अलग-अलग सत्रों में कार्यकर्ताओं को सीधे ट्रेंड करेंगे। कांग्रेस इसे आगामी चुनावों से ठीक पहले जमीनी स्तर पर खुद को री-बूट करने की एक बड़ी और निर्णायक कवायद मान रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें