Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम शिक्षा रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 : 6777 पदों पर निकली व…
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 नोटिफिकेशन
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 नोटिफिकेशन
शिक्षा

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 : 6777 पदों पर निकली वैकेंसी, 20 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस के 6777 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 19 अगस्त तक चलेगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Jul 2026, 04:05 PM
नई दिल्ली
 नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। रेलवे में ट्रेनिंग के साथ अनुभव हासिल करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर हो सकता है। इस भर्ती के तहत कुल 6777 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को रेलवे के अलग-अलग विभागों में एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। 
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की इस अप्रेंटिस भर्ती के जरिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, पर्सनल, अकाउंट्स और मेडिकल सहित कई विभागों में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थियों को रेलवे के कामकाज को समझने और तकनीकी अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा।

20 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 19 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। 

10वीं और ITI पास उम्मीदवार  

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। हालांकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अंकों की अनिवार्यता नहीं रखी गई है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI का नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) या NCVT/SCVT से जारी प्रोविजनल सर्टिफिकेट होना चाहिए। 

15 से 24 साल तक के उम्मीदवार पात्र

अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 साल, ओबीसी वर्ग को 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को कई जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें 10वीं की मार्कशीट, ITI फाइनल मार्कशीट, नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC), प्रोविजनल सर्टिफिकेट, 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट शामिल हैं। 

मेरिट के आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। दोनों के औसत अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं मेडिकल लैब टेक्नीशियन पदों के लिए 10वीं और 12वीं साइंस के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। 

आवेदन शुल्क 100 रुपये, महिलाओं को छूट

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय सामान्य उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईबीसी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें