Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Railway News: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन की कनेक्ट…
Bina Station Rail Line Work(Image Source: Keertiman Media)
Bina Station Rail Line Work(Image Source: Keertiman Media)
बिलासपुर

 Railway News: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी का काम, अक्टूबर में कई ट्रेनों पर असर

Railway News: बीना स्टेशन यार्ड में तीसरी रेल लाइन को मेन स्टेशन से जोड़ने के लिए रीमॉडलिंग कार्य होगा। इसके चलते अक्टूबर 2026 में कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी।

य
प्रकाशित: 01 Sep 2026, 06:45 PM · अपडेट: 08 Oct 2026, 05:32 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Railway News: बीना स्टेशन यार्ड में तीसरी रेल लाइन को मेन स्टेशन से जोड़ने के लिए रेलवे की ओर से यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जाएगा। इस दौरान प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग से जुड़े कार्य किए जाएंगे। काम के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने रद्द, परिवर्तित मार्ग और शॉर्ट टर्मिनेटेड/ओरिजिनेटेड ट्रेनों की जानकारी जारी की है। यह कार्य अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। इसके चलते अक्टूबर में कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

दो हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह 15 अक्टूबर 2026 को सांतरागाछी से चलने वाली गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन भी रद्द रहेगा।

बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें

बीना में होने वाले काम के कारण कुछ ट्रेनों को निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक रूट से चलाया जाएगा। 10 अक्टूबर 2026 को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी-महादेवखेड़ी-गुना-रुठियाई-मक्सी होकर भुज जाएगी। वहीं, 13 अक्टूबर 2026 को भुज से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस मक्सी-रुठियाई-गुना-महादेवखेड़ी-बीना मालखेड़ी होकर शालीमार पहुंचेगी।

बीना मालखेड़ी में समाप्त और शुरू होगी ट्रेन

रीमॉडलिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को बीना मालखेड़ी जंक्शन पर ही समाप्त और प्रारंभ किया जाएगा। 6 से 14 अक्टूबर 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी जंक्शन पर समाप्त होगी। इसी तरह 7 से 15 अक्टूबर 2026 तक भोपाल से चलने वाली गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी जंक्शन से ही प्रारंभ होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति और निर्धारित मार्ग की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें