Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम रायपुर Raipur News : मीनल चौबे से जुड़े वीडियो मामले में…
Mayor Video Case: Soma Detained (Image Source: Keertiman Media)
Mayor Video Case: Soma Detained (Image Source: Keertiman Media)
रायपुर

Raipur News : मीनल चौबे से जुड़े वीडियो मामले में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन हिरासत में

Raipur News: राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उद्योग भवन के सामने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा और इसके बाद पूछताछ व आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने साथ ले गई।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
05 Sep 2026, 06:50 PM
रायपुर
Raipur News: राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उद्योग भवन के सामने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा और इसके बाद पूछताछ व आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने साथ ले गई। मामला सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो में रायपुर महापौर मीनल चौबे के लिए आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। शिकायत के मुताबिक, वीडियो को फेसबुक, एक पोर्टल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए प्रसारित किया गया।

महिलाओं के खिलाफ भी अभद्र भाषा का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में एक युवक द्वारा महापौर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा वीडियो में महिलाओं को लेकर भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग किए जाने की बात कही गई है। शिकायत में दावा किया गया है कि वीडियो के आपत्तिजनक हिस्सों को हटाए बिना ही उसे अलग-अलग सोशल मीडिया माध्यमों पर प्रसारित किया गया। 

वीडियो के मूल स्रोत की जांच की मांग

शिकायत में पुलिस से वीडियो के मूल स्रोत का पता लगाने की मांग की गई है। साथ ही वीडियो तैयार करने और उसे प्रसारित करने में शामिल लोगों की भूमिका की जांच करने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता ने वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कराने की मांग की है।

महिला जनप्रतिनिधि की गरिमा का मामला

शिकायतकर्ता के मुताबिक, किसी महिला जनप्रतिनिधि के खिलाफ अभद्र भाषा वाले कंटेंट का सार्वजनिक रूप से प्रसारित होना उनकी गरिमा और प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकता है। इसी आधार पर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी।

डिजिटल साक्ष्यों से जुटाई जा रही जानकारी

पुलिस अब वीडियो के मूल स्रोत और उसके निर्माण से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वीडियो सबसे पहले किसने तैयार किया, इसे किस माध्यम से सोशल मीडिया पर डाला गया और आगे किन-किन प्लेटफॉर्म पर इसे साझा किया गया। जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस जांच के दौरान यदि वीडियो के निर्माण या प्रसारण में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल सोमा देवांगन को हिरासत में लेकर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें