Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Rajasthan Civic Elections: निकाय चुनाव में Gen Z …
Young candidate Khushbu discussing( Image Source: social media)
Young candidate Khushbu discussing( Image Source: social media)
राष्ट्रीय

Rajasthan Civic Elections: निकाय चुनाव में Gen Z की एंट्री, BJP-कांग्रेस ने 70 युवा चेहरों पर लगाया दांव

Rajasthan Civic Elections: निकाय चुनाव में BJP और कांग्रेस ने युवा चेहरों पर बड़ा दांव लगाया है। पांच प्रमुख शहरों में 70 Gen Z उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि 35 साल तक के मतदाता भी बड़ी संख्या में हैं। युवा उम्मीदवार सफाई, सड़क, पानी, रोजगार और डिजिटल प्रशासन जैसे मुद्दों को प्रमुखता दे रहे हैं। सोशल मीडिया और Reels ने भी चुनाव प्रचार का तरीका बदल दिया है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
05 Sep 2026, 05:46 PM
राजस्थान
Rajasthan Civic Elections: चुनाव में इस बार सिर्फ पुराने राजनीतिक चेहरे ही नहीं, बल्कि Gen Z भी चुनावी मैदान में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों ने युवा वोटर्स के साथ युवा उम्मीदवारों पर भी बड़ा दांव लगाया है। राजस्थान के 309 नगर निकायों में करीब 1.40 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 18 से 25 वर्ष की उम्र के युवा मतदाताओं की हिस्सेदारी करीब 14.7 फीसदी है, जबकि 26 से 35 वर्ष की उम्र के मतदाता करीब 25.4 फीसदी हैं। यानी 35 साल तक के मतदाताओं की संख्या चुनावी नतीजों पर खासा असर डाल सकती है। युवाओं के इस बड़े वोट बैंक को देखते हुए BJP और कांग्रेस दोनों ने टिकट वितरण में युवा चेहरों को जगह दी है। 

निकाय चुनाव में 70 Gen Z उम्मीदवार

उपलब्ध टिकट आंकड़ों के मुताबिक, दोनों प्रमुख दलों के लगभग हर दूसरे उम्मीदवार की उम्र 40 साल तक है। BJP ने करीब 51 फीसदी और कांग्रेस ने 49 फीसदी युवा उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। 5 शहरों में 70 Gen Z उम्मीदवार जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा जैसे प्रमुख शहरों में भी दोनों दलों ने युवा चेहरों पर भरोसा जताया है। इन पांच प्रमुख नगर निगमों के 510 वार्डों में BJP और कांग्रेस ने मिलकर 70 Gen Z उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इन उम्मीदवारों की उम्र 21 से 29 वर्ष के बीच है। यानी स्थानीय चुनाव में पहली बार वोट देने या हाल के वर्षों में राजनीतिक रूप से सक्रिय हुए युवाओं का एक हिस्सा अब खुद चुनावी मैदान में है। 

राजनीति में उतरीं युवा महिला

इन उम्मीदवारों में पत्रकारिता से राजनीति में आईं युवा महिलाएं हैं, CA की पढ़ाई कर रही छात्राएं हैं और RAS की तैयारी छोड़कर राजनीति में उतरी उम्मीदवार भी हैं। पत्रकारिता छोड़कर चुनाव मैदान में उतरीं नेहा अलवर देहात में 21 साल की नेहा जोशी इन दिनों अलग अंदाज में चुनाव प्रचार कर रही हैं। सलवार-कुर्ता और वॉकिंग शूज पहनकर वह इलाके में घर-घर पहुंच रही हैं।
 कुछ दिन पहले तक वह एक टेलीविजन चैनल में पत्रकार थीं। अब BJP के टिकट पर थानागाजी नगर पालिका से चुनाव लड़ रही हैं। नेहा ने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और कुछ चर्चित टीवी चैनलों में काम कर चुकी हैं। वह छात्र राजनीति में भी सक्रिय रही हैं। उनका जुड़ाव थानागाजी से है, जबकि उनकी परवरिश अलवर में हुई।

नेहा के बाद पलक पर BJP का दांव

चुनाव प्रचार के दौरान नेहा कभी बुजुर्गों के साथ चारपाई पर बैठकर बातचीत करती हैं तो कभी पशुओं के लिए घास काट रही महिलाओं के बीच पहुंचती हैं। वह खेती-किसानी से जुड़ी महिलाओं से भी उनकी समस्याएं समझ रही हैं। नेहा के मुताबिक, इलाके में सफाई, पेयजल, सड़क और बिजली जैसी समस्याएं प्रमुख हैं। उनका कहना है कि अगर बदलाव की नीति लानी है तो इसकी शुरुआत खुद से करनी चाहिए। वह कहती हैं कि उनकी कोई बाहरी टीम नहीं है, उनका गांव ही उनकी टीम है। CA की पढ़ाई कर रहीं 21 साल की पलक जयपुर शहर में भी BJP ने युवा चेहरे पर भरोसा जताया है। विद्याधर नगर के वार्ड नंबर 10 से 21 साल की पलक यादव BJP की उम्मीदवार हैं।

RAS छोड़ राजनीति में उतरीं खुशबू

पलक महारानी कॉलेज की छात्रा हैं और CA की पढ़ाई भी कर रही हैं। यह उनका पहला चुनाव है। पलक के चुनाव प्रचार में उनकी मां और भाई भी साथ नजर आते हैं। प्रचार के दौरान भाई का मजाकिया अंदाज भी देखने को मिलता है। पलक का इंटरव्यू चल रहा था तो भाई ने बीच में कहा कि मेरा भी इंटरव्यू लो। पलक ने जवाब दिया कि चुनाव तो मैं लड़ रही हूं।
पलक का अभियान महिलाओं और स्थानीय मतदाताओं से सीधे संपर्क पर केंद्रित है। उनके चुनाव प्रचार में परिवार की भी अहम भूमिका है। वहीं पूर्व निर्दलीय पार्षद कमलेश यादव ने चुनावी प्रचार की कमान संभाली है। RAS की तैयारी छोड़ राजनीति में आईं खुशबू पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में कांग्रेस की युवा उम्मीदवार खुशबू आचार्य ने RAS की तैयारी छोड़कर राजनीति का रास्ता चुना है।

खुशबू के एजेंडे में AI और युवा रोजगार

उनके पिता पूर्व पार्षद रह चुके हैं और लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं। खुशबू के चुनावी मुद्दों में पेपर लीक, युवाओं के लिए समय पर भर्ती कैलेंडर जारी नहीं होना और सरकारी सिस्टम में सुधार प्रमुख हैं। उनका मानना है कि राजनीतिक बदलाव में युवाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए। खुशबू डिजिटल तकनीक और AI के इस्तेमाल को भी स्थानीय प्रशासन से जोड़कर देखती हैं।
उनका कहना है कि लोग छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए लंबी कतारों में खड़े रहते हैं। डिजिटल दौर में AI की मदद से ऐसी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
सोशल मीडिया बना Gen Z की राजनीति का नया मैदान Gen Z और युवा मतदाताओं तक पहुंचने के लिए BJP और कांग्रेस दोनों डिजिटल माध्यमों पर भी फोकस कर रही हैं। कांग्रेस ने युवाओं से सीधे संवाद के लिए GenZ for Change अभियान शुरू किया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें