Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Delhi High Court : 32 साल तक मुकदमा लड़ने पर DTC …
Delhi High Court fines DTC ₹1 lakh (Image Source: social media)
Delhi High Court fines DTC ₹1 lakh (Image Source: social media)
राष्ट्रीय

Delhi High Court : 32 साल तक मुकदमा लड़ने पर DTC पर 1 लाख का जुर्माना, कंडक्टर को मिलेगा 17 महीने का बकाया वेतन

Delhi High Court: हाई कोर्ट ने बस कंडक्टर के 17 महीने के बकाया वेतन से जुड़े मामले को 32 साल तक खींचने पर DTC पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अदालत ने कहा कि इतने लंबे समय तक सीमित दावे का मुकदमा चलाना न्यायिक प्रक्रिया और सार्वजनिक धन का दुरुपयोग है। कोर्ट ने औद्योगिक न्यायाधिकरण के फैसले को बरकरार रखते हुए कंडक्टर को बकाया वेतन देने का आदेश कायम रखा।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
05 Sep 2026, 06:51 PM
नई दिल्ली
Delhi High Court: एक बस कंडक्टर के 17 महीने के बकाया वेतन से जुड़े मामले को करीब 32 साल तक खींचने पर दिल्ली परिवहन निगम (DTC) पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। अदालत ने कहा कि इतने लंबे समय तक एक सीमित दावे से जुड़े विवाद को जारी रखना कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है और इससे सार्वजनिक धन की भी अनावश्यक बर्बादी हुई। जस्टिस अमित महाजन की पीठ ने 2 सितंबर को दिए फैसले में DTC की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें औद्योगिक न्यायाधिकरण के 2004 के फैसले को चुनौती दी गई थी। ट्रिब्यूनल ने बस कंडक्टर राजेंद्र प्रसाद के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें 1996 से 1998 के बीच की 17 महीने की अवधि का बकाया वेतन देने का निर्देश दिया था।

67 रुपये बिना टिकट लेने का आरोप

बिना टिकट 67 रुपए लेने का था आरोप मामला वर्ष 1994 में शुरू हुआ था। डीटीसी के कंडक्टर राजेंद्र प्रसाद पर आरोप लगा था कि उन्होंने यात्रियों को टिकट जारी किए बिना उनसे 67 रुपए लिए थे। इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई और वर्ष 1996 में उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। बर्खास्तगी के बाद प्रसाद ने डीटीसी के प्रबंध निदेशक के समक्ष अपील की। अपील पर उन्हें बिना बकाया वेतन के दोबारा सेवा में बहाल कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने 1996 से 1998 तक की अवधि का वेतन नहीं मिलने को लेकर औद्योगिक विवाद उठाया।

32 साल बाद DTC की याचिका खारिज

ट्रिब्यूनल ने बर्खास्तगी को माना था अवैध औद्योगिक न्यायाधिकरण ने मामले की सुनवाई के बाद प्रसाद के पक्ष में फैसला दिया। ट्रिब्यूनल ने उनकी बर्खास्तगी को अवैध और निराधार माना और डीटीसी को 17 महीने का बकाया वेतन देने का आदेश दिया। इस फैसले से असंतुष्ट DTC ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया। वर्ष 2005 में हाई कोर्ट ने औद्योगिक न्यायाधिकरण के आदेश के संचालन पर रोक लगा दी थी।
इसके बाद मामला लंबे समय तक अदालत में लंबित रहा। हाई कोर्ट ने DTC की याचिका खारिज की करीब 32 साल से चल रहे इस विवाद पर अब हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए औद्योगिक न्यायाधिकरण के आदेश को बरकरार रखा।

32 साल की देरी पर DTC पर जुर्माना

अदालत ने कहा कि इतने छोटे दावे को लेकर विवाद को असाधारण रूप से लंबी अवधि तक जारी रखना न्यायिक प्रक्रिया के दुरुपयोग के समान है। पीठ ने यह भी कहा कि इस तरह की लंबी कानूनी प्रक्रिया से सार्वजनिक धन और न्यायिक संसाधनों का अनावश्यक इस्तेमाल होता है। इसी को देखते हुए अदालत ने DTC पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और कंडक्टर के बकाया वेतन से जुड़े ट्रिब्यूनल के आदेश को बरकरार रखा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें