Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur News: चौड़ीकरण को मिली रफ्तार, NHAI ने बिज…
Widening work gains momentum (Image source: Keertiman Media)
Widening work gains momentum (Image source: Keertiman Media)
रायपुर

Raipur News: चौड़ीकरण को मिली रफ्तार, NHAI ने बिजली कंपनी को जारी किए 8 करोड़, 5 लाख लोगों का सफर होगा आसान

Raipur News: सेरीखेड़ी से सरोना ओवरब्रिज तक 14.25 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड को चौड़ा करने की योजना आगे बढ़ गई है। NHAI ने बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए CSPDCL को 8 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सर्विस रोड चौड़ी होने से स्थानीय यातायात को अलग रास्ता मिलेगा और जाम व हादसों का दबाव कम होने की उम्मीद है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 30 Aug 2026, 03:51 PM · अपडेट: 11 Oct 2026, 11:56 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur News: राजधानी के रिंग रोड नंबर-1 पर सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। सेरीखेड़ी से सरोना ओवरब्रिज तक सर्विस रोड को चौड़ा करने की कवायद ने जोर पकड़ लिया है। इस परियोजना की सबसे बड़ी बाधा को दूर करते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राज्य बिजली वितरण कंपनी (CSPDCL) को बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों को हटाने के लिए 8 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। राशि मिलते ही बिजली विभाग ने रास्ते में आ रहे खंभों और ट्रांसफार्मरों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का जमीनी काम शुरू कर दिया है। 

कई सर्विस रोड बेहद संकरी 

इससे इसी साल फरवरी में मंजूर हुई करीब 100 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तेजी से आगे बढ़ने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। योजना के मुताबिक, सेरीखेड़ी से लेकर सरोना ओवरब्रिज तक कुल 14.25 किलोमीटर लंबे दायरे में सड़क के दोनों तरफ मौजूद सर्विस लेन को 10-10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। फिलहाल स्थिति यह है कि कई जगहों पर सर्विस रोड बेहद संकरी है। रिंग रोड पर दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, जिसके चलते मजबूरी में स्थानीय बाइक चालकों और कार सवारों को मुख्य हाईवे पर ही चलना पड़ता है। 

ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

लेन चौड़ी होने के बाद स्थानीय ट्रैफिक को एक अलग और सुरक्षित रास्ता मिल जाएगा। सर्विस रोड के विस्तार से शहर की एक बड़ी आबादी को रोजाना के ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। इस फैसले का सीधा लाभ इन प्रमुख इलाकों को होगा। 

इन इलाकों के 5 लाख लोगों को सीधा फायदा

  • लाभांडी, तेलीबांधा और पचपेड़ी नाका

  • संतोषी नगर, भाठागांव और मठपुरैना

  • कुशालपुर, डीडी नगर, चंगोराभाठा, रायपुरा और सरोना

  • दुर्घटनाओं का बना रहता है खतरा 

    इसके अलावा भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड (ISBT) आने-जाने वाले यात्रियों और अंतरराज्यीय बस चालकों को भी आए दिन लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। मुख्य सड़क पर भारी गाड़ियां और स्थानीय वाहन एक साथ चलने के कारण अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। संकरी सर्विस लेन खत्म होने से अब दोनों तरह का ट्रैफिक अलग-अलग चलेगा। इससे न सिर्फ रिंग रोड पर हादसों का ग्राफ नीचे आएगा, बल्कि मुख्य चौराहों पर लगने वाले ट्रैफिक का दबाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा। 

    निर्माण कार्य बिना किसी रूकावट के रहेगी जारी 

    बिजली के पोल हटते ही निर्माण एजेंसी को काम करने के लिए खुली जगह मिलने लगेगी। हालांकि, बिजली ढांचे की शिफ्टिंग के बाद अगला बड़ा काम प्रस्तावित मार्ग से अतिक्रमण हटाना होगा। सड़क की पूरी चौड़ाई हासिल करने के लिए संबंधित विभागों को जल्द ही रास्ते में आ रहे अवैध कब्जों और अन्य रुकावटों पर कार्रवाई करनी होगी, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी रुकावट के लगातार जारी रह सके।
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़ ▾
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग ▾
    दुर्ग संभाग ▾
    बिलासपुर संभाग ▾
    सरगुजा संभाग ▾
    बस्तर संभाग ▾
    देश ▾
    विदेश
    सरकारी सूचना ▾
    राजनीति ▾
    खेल ▾
    मनोरंजन ▾
    कारोबार ▾
    कीर्तिमान विशेष ▾
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें