Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › उखड़ी नई सड़क : बिफरीं महापौर पूजा विधानी, ठेकेदा…
बिलासपुर में उखड़ी सीसी रोड का निरीक्षण करतीं महापौर पूजा विधानी
बिलासपुर में उखड़ी सीसी रोड का निरीक्षण करतीं महापौर पूजा विधानी
बिलासपुर

उखड़ी नई सड़क : बिफरीं महापौर पूजा विधानी, ठेकेदार और अफसरों को सरेराह लगाई जमकर फटकार

बिलासपुर के राजकिशोर नगर में पहली बारिश में ही नई सीसी रोड खराब होने पर महापौर पूजा विधानी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सड़क को मानकों के अनुरूप सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए अधिकारियों को फील्ड में उतरने कहा।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 16 Jul 2026, 09:02 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 09:53 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
शहर में चल रहे विकास कार्यों में लीपापोती और घटिया निर्माण को लेकर महापौर पूजा विधानी बेहद सख्त तेवर में नजर आ रही हैं। मंगलवार शाम हुई तेज बारिश ने निगम के दावों और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी। 
राजकिशोर नगर में हाल ही में बनी नई सीसी रोड पहली ही बारिश का दबाव झेल नहीं पाई और जगह-जगह से उखड़ गई। सड़क से गिट्टी और रेत बाहर बहते देख निरीक्षण पर निकलीं महापौर का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर ही मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार की क्लास लगा दी। 

कर्मचारियों को मौके पर किया तलब 

सड़क की दुर्दशा देख महापौर पूजा विधानी ने तुरंत जोन के उच्च अधिकारियों और निर्माण से जुड़े कर्मचारियों को मौके पर तलब किया। उन्होंने उखड़ी हुई सड़क को दिखाते हुए सख्त लहजे में कहा कि जो सड़क पहली ही बारिश नहीं झेल पाई, उसकी गुणवत्ता का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है। 
उन्होंने ठेकेदार को दोटूक चेतावनी देते हुए कहा:
"जनता के पैसे की बर्बादी और काम में इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस सड़क की तुरंत मरम्मत कराई जाए और इसे मानकों के अनुरूप सही किया जाए।"

नगर की सड़कों का लिया जायजा

इस औचक निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ एमआईसी सदस्य श्याम साहू, तिलक साहू, जोन अध्यक्ष श्रीमती रेखा सूर्यवंशी, जोन इंजीनियर प्रीती कंवर समेत जोन-7 के कई कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। राजकिशोर नगर में सड़क का जायजा लेने के बाद महापौर का काफिला सीधे नगर निगम जोन क्रमांक-7 के तहत मोपका स्थित पशु आश्रय स्थल (गौशाला) पहुंचा। 

गौशाला में व्यवस्थाओं की जांच 

यहां महापौर ने बिना किसी पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में चारे, पानी और सफाई की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। महापौर ने वहां मौजूद स्टाफ और अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम को देखते हुए गौवंश के रख-रखाव में कोई कमी नहीं आनी चाहिए और उनके स्वास्थ्य व चारे का विशेष ध्यान रखा जाए। शहर में हो रहे विकास कार्यों में लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए महापौर ने प्रशासनिक कसावट भी शुरू कर दी है। 

अधिकारी खुद क्वालिटी चेक करें

उन्होंने जोन कमिश्नर भूपेन्द्र उपाध्याय को स्पष्ट और कड़े निर्देश जारी किए हैं कि शहर के भीतर जहां कहीं भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां अधिकारी खुद फील्ड पर उतरकर समय-समय पर क्वालिटी चेक करें। महापौर ने साफ कर दिया है कि अगर भविष्य में किसी भी वार्ड या सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी पाई गई, तो सिर्फ ठेकेदार पर ही नहीं, बल्कि संबंधित निगरानी अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें