Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Youth Congress Election: मुंगेली में फर्जी मतदान पर विवाद, MP से आए 9 युवाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल Youth Congress Election: मुंगेली में फर्जी मतदान पर विवाद, MP से आए 9 युवाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल
W 𝕏 f
होम तकनीक Redmi Note 17 Pro Max: सीरीज की लॉन्च डेट लीक, जा…
Redmi Note 17 Pro Max Launch(Image Source: Social Media)
Redmi Note 17 Pro Max Launch(Image Source: Social Media)
तकनीक Featured

Redmi Note 17 Pro Max: सीरीज की लॉन्च डेट लीक, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 17 Pro Max: को भारत में जल्द लॉन्च किए जाने की चर्चा है। लीक्स के मुताबिक, दोनों फोन 15 सितंबर को दस्तक दे सकते हैं। Redmi Note 17 Pro Max में 10,000mAh बैटरी, 100W HyperCharge, Snapdragon 6 Gen 5 और 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
01 Sep 2026, 04:24 PM
गैजेट डेस्क
Redmi Note 17 Pro Max: स्मार्टफोन बाजार में Redmi Note 17 Pro सीरीज को लेकर हलचल बढ़ गई है। कंपनी की ओर से Redmi Note 17 Pro Max को टीज़ किया जा चुका है। अब चर्चा है कि इसके साथ Redmi Note 17 Pro को भी भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में कंपनी Redmi Note 17 Pro के लिए भी आधिकारिक पेज लाइव कर सकती है। लीक्स और रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, लॉन्च डेट और दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत व फीचर्स को लेकर कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Redmi Note 17 Pro Max स्मार्टफोन
Redmi Note 17 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh बैटरी

Redmi Note 17 Pro Max की सबसे खास खूबियों में इसकी बड़ी बैटरी शामिल हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 10,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 27W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी जा सकती है। परफॉर्मेंस के लिए Redmi Note 17 Pro Max में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। इसके साथ LPDDR5x RAM टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलने की संभावना है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP का डुअल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किए जाने की भी चर्चा है, जिससे इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिल सकती है।

Redmi Note 17 Pro में 9,000mAh बैटरी की उम्मीद

Redmi Note 17 Pro को भी दमदार बैटरी के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस 5G स्मार्टफोन में 9,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलने की संभावना जताई जा रही है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। इस स्क्रीन में 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की बात कही जा रही है। ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से Redmi Note 17 Pro में IP69K रेटिंग मिल सकती है। कैमरा सेटअप में 50MP का डुअल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फिलहाल Redmi Note 17 Pro सीरीज से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। ऐसे में वास्तविक स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और लॉन्च डेट के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें