Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी SDRF Rescue: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास UP SIR 2026: गलत तरीके से नाम कटवाने वालों की अब खैर नहीं, UP में 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू Kolkata Durga Puja: बेस्ट चोरबागान पंडाल में बारिश के बाद मची भगदड़, 19 श्रद्धालुओं की मौत, SIT करेगी जांच Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी SDRF Rescue: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास UP SIR 2026: गलत तरीके से नाम कटवाने वालों की अब खैर नहीं, UP में 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू Kolkata Durga Puja: बेस्ट चोरबागान पंडाल में बारिश के बाद मची भगदड़, 19 श्रद्धालुओं की मौत, SIT करेगी जांच
W 𝕏 f
होम › दुर्ग संभाग › Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पू…
ED action at KK Chandravanshi residence (Image source: Keertiman Media)
ED action at KK Chandravanshi residence (Image source: Keertiman Media)
दुर्ग संभाग Featured

Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा

Chhattisgarh ED Raid: मंगलवार सुबह भिलाई-3 की विश्व बैंक कॉलोनी में ED ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव केके चंद्रवंशी के आवास पर दबिश दी। टीम ने घर में दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों समेत वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू की। हालांकि, ED ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि तलाशी किस मामले से जुड़ी है। कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 01 Sep 2026, 03:41 PM · अपडेट: 16 Oct 2026, 12:58 AM
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh ED Raid: केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाइयों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह भिलाई-3 स्थित विश्व बैंक कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव केके चंद्रवंशी के आवास पर पहुंची। दो गाड़ियों में पहुंचे अधिकारियों ने आते ही पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया और छानबीन शुरू कर दी। अचानक हुई इस रेड की खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते पूरे इलाके में राजनीतिक व प्रशासनिक हलचल तेज हो गई। 

किस केस में पड़ी रेड? सस्पेंस बरकरार

फिलहाल ED की टीम घर के भीतर दस्तावेजों, डिजिटल डिवाइस और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कागजातों को खंगाल रही है। हालांकि, यह कार्रवाई किस विशिष्ट घोटाले या केस से जुड़ी है—इस पर अधिकारियों ने अभी आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है। माना जा रहा है कि तलाशी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। केके चंद्रवंशी के यहां हुई इस छापेमारी को राजनीतिक गलियारों में काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में केंद्रीय एजेंसियों की जांच का दायरा लगातार भूपेश बघेल के करीबियों तक पहुंचा है।

पहले भी कस चुका है करीबियों पर शिकंजा

  • 2023 की कार्रवाई: ED ने तत्कालीन सीएम के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और उनके दो OSD के परिसरों पर रेड मारी थी। उस वक्त यह कार्रवाई ऑनलाइन सट्टेबाजी (महादेव ऐप) और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जोड़कर देखी गई थी।

  • 2025 में पूर्व सीएम के घर पहुंची टीम: शराब घोटाला मामले में जुलाई 2025 को ED ने भिलाई स्थित भूपेश बघेल के खुद के आवास पर दबिश दी थी। इसी मामले में आगे चलकर उनके बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया था।

  • हजारों पन्नों की चार्जशीट: 2,100 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में सितंबर 2025 में ED ने चैतन्य बघेल के खिलाफ 7,039 पन्नों की विस्तृत अभियोजन शिकायत दर्ज की थी, जिसमें अवैध पैसों के लेन-देन में उनकी भूमिका का जिक्र था।

    कई रसूखदार नाम आ चुके हैं जांच की जद में

  • छत्तीसगढ़ के चर्चित मामलों में ED की जांच का दायरा केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा है। शराब और कोयला लेवी जैसे मामलों में राज्य के कई बड़े नाम जांच एजेंसियों के निशाने पर रहे हैं:

    1. शराब घोटाला: इसमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, कारोबारी अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अफसर अनिल टुटेजा और पूर्व आईटीएस अफसर अरुणपति त्रिपाठी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

    2. कोयला लेवी मामला: पूर्व सीएम की तत्कालीन उप सचिव सौम्या चौरसिया पर भी ED और EOW का शिकंजा कस चुका है। ED ने उनकी लगभग 39 करोड़ रुपये मूल्य की 29 संपत्तियों को अटैच किया था, जिसके बाद EOW ने भी 16 अन्य संपत्तियों पर कार्रवाई की।

    क्या ठोस सुराग लगता है ED के हाथ 

    राज्य में हुई ये तमाम कार्रवाइयां अलग-अलग वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों से जुड़ी रही हैं। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि हर कार्रवाई केवल राजनीतिक संबंधों के आधार पर ही हो रही है। फिलहाल, केके चंद्रवंशी के घर पर जांच जारी है। अब देखना यह होगा कि इस छापेमारी के खत्म होने पर ED के हाथ क्या ठोस सुराग या दस्तावेज लगते हैं।
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़ ▾
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग ▾
    दुर्ग संभाग ▾
    बिलासपुर संभाग ▾
    सरगुजा संभाग ▾
    बस्तर संभाग ▾
    देश ▾
    विदेश
    सरकारी सूचना ▾
    राजनीति ▾
    खेल ▾
    मनोरंजन ▾
    कारोबार ▾
    कीर्तिमान विशेष ▾
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें