Raksha Bandhan Special Train: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपनों के पास आने-जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (रायपुर मंडल) ने एक अहम फैसला लिया है। यात्रियों की सहूलियत के लिए दुर्ग से रायगढ़ के बीच 'रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन' चलाने का ऐलान किया गया है। यह विशेष ट्रेन 27 से 29 अगस्त तक कुल तीन फेरों में पटरी पर दौड़ेगी।
दुर्ग से सुबह 10:30 बजे होगी रवाना
रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 08834 (दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल) दुर्ग स्टेशन से सुबह 10:30 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी और उसी दिन शाम 7:00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, चरोदा, कुम्हारी, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, सक्ती और खरसिया जैसे सभी प्रमुख और निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे छोटे-बड़े स्टेशनों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़े... Raksha Bandhan Outfits for Men : रक्षाबंधन पर भाइयों के लिए स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज, इन लुक्स से दिखें सबसे अलग
वापसी का समय और ट्रेन की व्यवस्था
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 08833 (रायगढ़-दुर्ग पैसेंजर स्पेशल) रायगढ़ से शाम 7:40 बजे रवाना होगी।
बिलासपुर आगमन: रात 10:20 बजे
भाटापारा आगमन: रात 11:25 बजे
रायपुर आगमन: देर रात 12:40 बजे
दुर्ग अंतिम पड़ाव: तड़के 2:00 बजे