Thursday, 15 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राजनांदगांव › Underbridge Accident: तीन साल से अधूरा अंडरब्रिज …
Sanitation worker dies in underbridge accident (Image source: Keertiman Media)
Sanitation worker dies in underbridge accident (Image source: Keertiman Media)
राजनांदगांव

Underbridge Accident: तीन साल से अधूरा अंडरब्रिज बना जान का खतरा, 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबकर एक की मौत

Underbridge Accident: गौरीनगर के निर्माणाधीन अंडरब्रिज के पास पानी से भरे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से 45 वर्षीय सफाईकर्मी संतोष सोनवाने की मौत हो गई। अंडरब्रिज का निर्माण करीब तीन साल से अधूरा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर रेलवे के खिलाफ नाराजगी जताई है।

य
प्रकाशित: 30 Aug 2026, 12:15 PM · अपडेट: 08 Oct 2026, 04:25 AM
राजनांदगांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Underbridge Accident: गौरीनगर और स्टेशनपारा के रहवासियों के लिए करीब तीन साल से अधूरा पड़ा अंडरब्रिज अब गंभीर हादसे का कारण बन गया है। निर्माणाधीन गौरीनगर अंडरब्रिज के पास पानी से भरे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से 45 वर्षीय संतोष सोनवाने की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में नाराजगी है और निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। संतोष सोनवाने अंडरब्रिज के पास बैठे थे।
इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे पास में बने गहरे गड्ढे में जा गिरे। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी दुलारी सोनवाने ने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी है।

परिवार में कमाने वाले अकेले थे संतोष

संतोष सोनवाने मेडिकल कॉलेज पेंड्री में सफाईकर्मी के तौर पर काम करते थे। परिवार के मुताबिक वे घर चलाने वाले अकेले सदस्य थे। उनके पीछे पत्नी और छह बच्चों का परिवार है, जिसमें पांच बेटे और एक बेटी शामिल हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। परिजन करीब 15 बाई 15 फीट की झोपड़ी में रहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक आवास का लाभ नहीं मिल पाया। संतोष की मौत के बाद परिवार के सामने रोजमर्रा के खर्च और बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। 

पानी से भर गया था करीब 15 फीट गहरा गड्ढा

हादसे के बाद निर्माण स्थल की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि अंडरब्रिज का निर्माण लगभग तीन वर्षों से अधूरा है। इसी दौरान निर्माण स्थल के पास बना गहरा गड्ढा बारिश के पानी से भरकर तालाब जैसा हो गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतनी गहराई वाले गड्ढे के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। क्षेत्र में बड़ी आबादी होने के बावजूद वहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में खुले और पानी से भरे गड्ढे को लेकर पहले से ही दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि हादसे के बाद रेलवे का कोई अधिकारी मौके पर उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा।

तीन साल से अटका है अंडरब्रिज का काम

गौरीनगर के साथ स्टेशनपारा अंडरब्रिज का निर्माण भी लंबे समय से अधूरा है। दोनों अंडरब्रिज का काम पूरा नहीं होने से आसपास रहने वाली करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण पूरा कराने और लोगों की समस्या दूर करने की मांग को लेकर स्थानीय रहवासी और कांग्रेस नेता कई बार आंदोलन कर चुके हैं। बताया गया है कि अब तक पांच बार प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। 

मुआवजे और सुरक्षा व्यवस्था की मांग

हादसे के बाद कांग्रेस नेता हफीज खान ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर यदि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए होते तो यह हादसा टाला जा सकता था। स्थानीय लोगों की मांग है कि अंडरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा किया जाए और तब तक निर्माण स्थल पर गहरे गड्ढों, पानी जमा होने वाले स्थानों तथा अन्य जोखिम वाले हिस्सों के आसपास मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि दोबारा किसी की जान खतरे में न पड़े।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें