Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार श्रमिकों के लिए राहत : जिले में मोबाइल कैंप से हो…
जिले में मोबाइल कैंप से होगा पंजीयन और नवीनीकरण
जिले में मोबाइल कैंप से होगा पंजीयन और नवीनीकरण
राज्य सरकार

श्रमिकों के लिए राहत : जिले में मोबाइल कैंप से होगा पंजीयन और नवीनीकरण

जिले में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा असंगठित कर्मकार मंडल के तहत श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए 18 जून से 31 जुलाई 2026 तक विकासखंडवार मोबाइल कैंप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में श्रमिकों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल के साथ उपस्थित होकर मौके पर ही पंजीयन व नवीनीकरण की सुविधा प्राप्त होगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jun 2026, 01:23 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:33 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए जिले में व्यापक स्तर पर मोबाइल कैंप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 18 जून 2026 से 31 जुलाई 2026 तक लगातार संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत विकासखंडवार विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों तक सुविधा पहुंचाई जा सके।

श्रम पदाधिकारी डी. एन. पात्र ने बताया कि 18 जून को महासमुंद विकासखंड के ग्राम नांदगांव एवं पिथौरा अंतर्गत ग्राम गिरना में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 19 जून को गढ़फुलझर बसना एवं पंडरीपानी बागबाहरा, 22 जून को केना सरायपाली, 23 जून को घोड़ारी महासमुंद एवं पिपरौद पिथौरा, 24 जून को कायतपाली बसना एवं तुपकबोर बागबाहरा, 25 जून को पतेरापाली सरायपाली तथा 30 जून को मोंगरा महासमुंद, ठाकुरदिया कला पिथौरा एवं लमकसा बसना में शिविर आयोजित होंगे।

जुलाई माह में भी जारी रहेगा शिविरों का क्रम

वहीं 01 जुलाई को कलमीदादर बागबाहरा एवं सरगुनाभाठा सरायपाली में, 3 जुलाई को मोरधा महासमुंद एवं घोंच पिथौरा, 6 जुलाई को ठाकुरपाली बसना एवं बिरजापाली बागबाहरा, 7 जुलाई को सहजपानी सरायपाली, 8 जून को बोरियाझर महासमुंद एवं घोघरा पिथौरा, 9 जुलाई को नानकसागर बसना एवं खट्टी बागबाहरा, 10 जुलाई को जलगढ़ सरायपाली, 13 जुलाई को उमरदा महासमुंद एवं नयापारा पिथौरा, 14 जुलाई को चिमरकेल बसना एवं बिडोरा बागबाहरा, 15 जुलाई को केसराटाल सरायपाली एवं सोरिद महासमुंद, 16 जुलाई को सुखीपाली पिथौरा एवं छोटपटनी बसना, 17 जुलाई को कसेकेरा बागबाहरा, 20 जुलाई को मल्दामाल सरायपाली, 21 जुलाई को भोरिंग महासमुंद एवं राजासेवैया खुर्द पिथौरा, 22 जुलाई को कलकसा बसना, 23 जुलाई को खैराटखुर्द बागबाहरा, 24 जुलाई को इच्छापुर सरायपाली, 27 जुलाई को अछोला महासमुंद एवं मेमरा पिथौरा, 28 जुलाई को दूधीपाली बसना एवं टेमरी बागबाहरा, 29 जुलाई को छुईपाली सरायपाली एवं जलकी महासमुंद, 30 जुलाई को सपोस पिथौरा एवं कुड़ेकेल बसना तथा 31 जुलाई को साल्हेभाठा एवं सानपंधी बागबाहरा में मोबाइल कैंप के माध्यम से श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण किया जाएगा।

मौके पर ही मिलेगा पंजीयन एवं नवीनीकरण की सुविधा

इन शिविरों में श्रमिकों को पंजीयन एवं नवीनीकरण की सुविधा मौके पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पंजीयन नवीनीकरण कराने वाले श्रमिकों को अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा मोबाइल लाना अनिवार्य होगा। वहीं असंगठित कर्मकार के नए पंजीयन के लिए आय प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल साथ लाना आवश्यक है। श्रम विभाग ने जिले के सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें