Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Swine Flu Case: छत्तीसगढ़ में 298 मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, रायपुर बना हॉटस्पॉट, 50 एक्टिव केस से बढ़ी चिंता Janjgir Champa Crime News: कोसा हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग विवाद में अमित भंडारी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां Swine Flu Case: छत्तीसगढ़ में 298 मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, रायपुर बना हॉटस्पॉट, 50 एक्टिव केस से बढ़ी चिंता Janjgir Champa Crime News: कोसा हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग विवाद में अमित भंडारी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग Retired Teachers Felicitation: सेवानिवृत्त शिक्षक…
Retired teachers felicitation ceremony (Image Source - Keertiman Media)
Retired teachers felicitation ceremony (Image Source - Keertiman Media)
रायपुर संभाग

Retired Teachers Felicitation: सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, प्रतिभावान छात्रा भी हुई सम्मानित

Retired Teachers Felicitation: आरंग के रीवां में शिक्षक दिवस के अवसर पर झेरिया साहू समाज द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

कीर्तिमान न्यूज
09 Sep 2026, 06:10 PM
आरंग
Retired Teachers Felicitation:  तहसील साहू संघ आरंग के अंतर्गत आने वाले झेरिया साहू समाज रीवां परिक्षेत्र द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्राम रीवां के कर्मा माता भवन में जुटे सामाजिक जनों ने शिक्षा क्षेत्र में वर्षों तक अपनी सेवा देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों और प्रतिभावान युवाओं का दिल खोलकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में आसपास के 28 गांवों से आए समाज के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों की गरिमामयी मौजूदगी रही।

पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ सम्मान समारोह

समारोह की शुरुआत भगवान श्री जगन्नाथ और संत माता कर्मा के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद मंचासीन अतिथियों ने समाज के वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
 सेवानिवृत्त शिक्षको का सम्मान 

इन गुरुजनों का हुआ सम्मान 

कार्यक्रम में संडी से प्रेमलाल साहू व पेमनलाल साहू, जरौद से लीलाधर साहू व पोषण कुमार साहू, बैहार से कलई रामकुशल साहू, गुजरा से देहुराम साहू, खमतराई से मन्नूलाल साहू और रीवां से मेहतर साहू समेत कई अन्य सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली धमनी निवासी प्रतिभावान छात्रा कुमारी कोणीका साहू का भी विशेष रूप से सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

शिक्षक ही गढ़ते हैं देश का भविष्य

परिक्षेत्रीय अध्यक्ष थानसिंग साहू ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों का सिंचन कर देश के कल का निर्माण करते हैं। शिक्षक समाज का वह आईना हैं, जिनकी प्रेरणा से नई पीढ़ी सही दिशा पाती है। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित हुए वरिष्ठ शिक्षकों ने भी अपने लंबे शैक्षणिक जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने गुरुओं के प्रति आदर भाव रखें और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज व देश का नाम रोशन करें।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे समाजजन 

इस आयोजन को सफल बनाने में परिक्षेत्र संरक्षक प्रेमलाल साहू, अध्यक्ष थानसिंग साहू, उपाध्यक्ष नंदकुमार साहू, कोषाध्यक्ष शिरीष साहू, सचिव अशोक साहू, महिला उपाध्यक्ष मनीषा साहू, जिला ग्रामीण अध्यक्ष हिरामन साहू और सलाहकार ईश्वरी साहू की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में आजु प्रसाद साहू, पोषण साहू, हीरालाल साहू, घासीराम साहू, भागवत साहू समेत 28 गांवों से आए सैकड़ों सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें