Sunday, 05 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
पुलिस का वार : बैंक खाते बेचकर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा खेल, फरार आरोपी गिरफ्तार भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटेकर ने मालिक के घर में की चोरी, दो साल का भरोसा टूटा छत्तीसगढ़ का गौरव शांत : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन बैठकें नहीं, विकास भी ठप : अध्यक्ष समेत 15 सदस्यों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा परिवार में पसरा मातम : खेत की घेराबंदी करते समय करंट से मां और दो बेटों की मौत पुलिस का वार : बैंक खाते बेचकर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा खेल, फरार आरोपी गिरफ्तार भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटेकर ने मालिक के घर में की चोरी, दो साल का भरोसा टूटा छत्तीसगढ़ का गौरव शांत : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन बैठकें नहीं, विकास भी ठप : अध्यक्ष समेत 15 सदस्यों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा परिवार में पसरा मातम : खेत की घेराबंदी करते समय करंट से मां और दो बेटों की मौत
W 𝕏 f
होम क्रिकेट बदला मैच का समय : टीम इंडिया की पहली जीत पर नजर, …
मैच के समय में बदलाव
मैच के समय में बदलाव
क्रिकेट

बदला मैच का समय : टीम इंडिया की पहली जीत पर नजर, इंग्लैंड के खिलाफ आज शाम 7 बजे दूसरा टी20

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा और टॉस 6:30 बजे होगा। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी, जबकि टीम इंडिया की नजर पहली जीत के साथ प्लेइंग इलेवन में संभावित बदलावों पर भी रहेगी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
04 Jul 2026, 01:05 PM
नई दिल्ली
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच को लेकर सबसे बड़ा बदलाव इसकी टाइमिंग में किया गया है। पहले मुकाबले की तरह यह मैच रात 10 बजे नहीं, बल्कि भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।
टॉस शाम 6:30 बजे होगा। डरहम में बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिससे दोनों टीमों को जीत का इंतजार है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर भी बतौर नियमित कप्तान अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले का आनंद टीवी और मोबाइल दोनों प्लेटफॉर्म पर ले सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी। वहीं, टीवी दर्शकों के लिए इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।
2nd T20 मैच

भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाई थी शानदार लय

पहले टी20 में बारिश के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने आक्रामक अर्धशतक लगाए, जबकि शिवम दुबे ने निचले क्रम में तेज बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब भी चिंता का विषय बना हुआ है।
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन लगातार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। वहीं तिलक वर्मा भी पहले मुकाबले में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। दूसरी ओर ईशान किशन का रन आउट होना भी टीम के लिए निराशाजनक रहा। ऐसे में दूसरे टी20 में टीम संयोजन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 

वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की उठी मांग

लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब क्रिकेट प्रशंसक और कई पूर्व खिलाड़ी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। आईपीएल में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले 15 वर्षीय वैभव को यदि दूसरे टी20 में डेब्यू का मौका मिलता है, तो वे भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें