Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना समीक्षा बैठक : आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण…
समीक्षा बैठक
समीक्षा बैठक
सरकारी सूचना

समीक्षा बैठक : आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर

सुशासन तिहार 2026 के तहत जिले में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी सचिव निहारिका बारिक ने विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 Jun 2026, 12:01 PM
महासमुंद

सुशासन तिहार 2026 के क्रियान्वयन एवं आमजन से प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण की समीक्षा हेतु आज छत्तीसगढ़ शासन गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव निहारिका बारिक ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों, शिकायतों एवं मांगों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

बैठक में प्रभारी सचिव ने विभागवार प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर समय सीमा में संतोषजनक एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। प्रभारी सचिव ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पात्र हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दिशा में सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा फील्ड स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें।

राजस्व मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश

प्रभारी सचिव ने राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर देते हुए कहा कि नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन जैसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। बैठक में कृषि विभाग को किसानों को फसल विविधीकरण एवं फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित करने तथा खरीफ सीजन को देखते हुए खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी सचिव ने महतारी वंदन योजना, ई-केवाईसी और आंगनवाड़ी भवनों की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी संचालन और पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

जनकल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर बल

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण विकास, स्वच्छता, आयुष्मान भारत योजना, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के निर्गमन, ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की सेवाओं, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने सभी विभागों को योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन तथा पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के लिए सतत प्रयास करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव बारिक ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं जैसे पेंशन प्रकरण, जाति प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य छोटी-छोटी समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने "मोर गांव मोर पानी" अभियान के तहत विशेष अभियान चलाकर जल संरक्षण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा अंतर्गत श्रमिकों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए मेडिकल कॉलेज को शीघ्र प्रारंभ किया जाए। साथ ही डॉक्टरों को पूर्ण संवेदनशीलता के साथ मरीजों का इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने 40 शिविरों में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को 10 दिनों के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि जिले में आयोजित 40 शिविरों में कुल 33,888 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 21,590 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 12,290 आवेदन लंबित हैं। प्राप्त आवेदनों में 32,863 मांग आधारित तथा 1,025 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बैठक में जानकारी दी कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही अवैध शराब के मामलों में भी पुलिस द्वारा तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें