Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब CG Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से करें अप्लाई Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब CG Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से करें अप्लाई Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
W 𝕏 f
होम › कोरबा › रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन क…
ग्रामीणों का हाईवे जाम प्रदर्शन
ग्रामीणों का हाईवे जाम प्रदर्शन
कोरबा

रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत

कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में नाबालिगों को वाहन चलाने देना एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। बुधवार सुबह पोड़ी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार टैंकर और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में सगे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jul 2026, 03:26 PM · अपडेट: 12 Oct 2026, 02:10 AM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में नाबालिगों को वाहन चलाने देना एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। बुधवार सुबह पोड़ी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार टैंकर और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में सगे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। 
यह दर्दनाक घटना बांगो थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार कोनकोना बस्ती के गोस्वामी पारा निवासी 13 वर्षीय बूटी गोस्वामी और 12 वर्षीय दशरथ गोस्वामी अपने एक अन्य साथी विक्की के साथ स्कूटी से सामान लेने पोड़ी बस स्टैंड पहुंचे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे टैंकर ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में दो भाई-बहन की मौत एक घायल 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बूटी और दशरथ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। 

आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम 

हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और बांगो-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्री बसों समेत कई वाहन प्रभावित हुए।

पुलिस और प्रशासन ने संभाली स्थिति 

चक्काजाम की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया और हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। 

प्रशासन ने 25-25 हजार आर्थिक सहायता 

प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। तहसीलदार ने मौके पर ही दोनों मृतक बच्चों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि दी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म कर दिया।

टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं टैंकर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें