Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही,…
नोएडा इमारत आग हादसा
नोएडा इमारत आग हादसा
राष्ट्रीय

ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत

नोएडा के ममूरा गांव से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहुमंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त इमारत के अंदर 48 परिवारों के तमाम लोग मौजूद थे।

विशेष संवाददाता
15 Jul 2026, 03:34 PM
नोएडा

नोएडा के ममूरा गांव में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। आग लगने के समय इमारत में 48 परिवार फंसे हुए थे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना फेज-3 थाना क्षेत्र के ममूरा की है। पुलिस की शुरुआती जांच में आग का कारण इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी बनी है। ग्राउंड फ्लोर पर चार्जिंग के दौरान बाइक से चिंगारी निकली। इसके बाद पास खड़े पेट्रोल वाहनों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटें पूरी इमारत में फैल गईं। धुएं के कारण सीढ़ियां और लॉबी पूरी तरह बंद हो गई।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

इमारत में फंसे लोगों में अफरातफरी मच गई। धुआं भरने से 2 लोगों की तबीयत गंभीर हो गई। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने महिला और पुरुष को मृत घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने घायलों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं।

मकान मालिक पर हुई कार्रवाई

दमकल विभाग की 7 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। बचाव कार्य के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म का भी उपयोग किया गया। प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप में मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निगरानी की जाएगी। जांच अभी जारी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें