Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्य…
रायसेन हत्याकांड की जांच करते पुलिसकर्मी और जांच टीम
रायसेन हत्याकांड की जांच करते पुलिसकर्मी और जांच टीम
राष्ट्रीय

अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में गड़े धन (दफीना) निकालने के लालच में कारोबारी विजय जैन की नरबलि देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने तांत्रिक क्रिया के नाम पर नदी किनारे ले जाकर कुल्हाड़ी से उनकी हत्या कर शव दफना दिया। पुलिस ने 6 दिन में मामले का खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Jul 2026, 03:17 PM
मध्य प्रदेश

रायसेन जिले में अंधविश्वास और लालच से जुड़ी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गैरतगंज से 7 जुलाई से लापता साहूकार और प्रतिष्ठित व्यापारी विजय जैन की दफीना (गड़ा हुआ धन) निकालने के चक्कर में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए छह दिनों के भीतर इस अंधे कत्ल का खुलासा कर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कुछ अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

3 करोड़ डकैती के बाद संभाला कारोबार

मृतक विजय जैन (42) गैरतगंज के एक प्रतिष्ठित और रसूखदार परिवार से जुड़े हुए थे। वर्ष 2013 में उनके घर पर करीब 3 करोड़ रुपये की चर्चित डकैती हुई थी, जिसने पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोरी थीं। इस घटना के बाद विजय जैन अपने परिवार के लेन-देन और साहूकारी के कारोबार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

कृत्रिम आंख से हुई शव की पहचान

विजय जैन की गुमशुदगी की रिपोर्ट 9 जुलाई को दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। 13 जुलाई को ग्राम परासिया के पास नदी किनारे मिट्टी में दबा हुआ एक शव मिला, जिसके हाथ-पैर बाहर दिखाई दे रहे थे। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को गड्ढे में दफना दिया था। घटनास्थल से मिले कपड़े, मोबाइल और कृत्रिम (पत्थर की) आंख के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान विजय जैन के रूप में की।

दफीना बलि मांग रहा है’ कहकर रची साजिश

एसडीओपी बेगमगंज सोनाली गुप्ता और थाना प्रभारी डीपी लोहिया की टीम ने संदेही प्रहलाद साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने पूरी साजिश का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार प्रहलाद साहू तांत्रिक क्रियाएं करता था और विजय जैन का परिचित था। दोनों के बीच गड़ा हुआ धन निकालने को लेकर बातचीत होती रहती थी।

दफीना के बहाने ले गए, कर दी हत्या

पुलिस के मुताबिक 7 जुलाई को प्रहलाद साहू अपने साथियों करीम खान और बेटे टीकम साहू के साथ विजय जैन को मोटरसाइकिल से परासिया नदी किनारे ले गया। वहां तांत्रिक अनुष्ठान के दौरान प्रहलाद ने कहा कि “धरती गर्म हो रही है, दफीना बलि मांग रहा है।” 

कुल्हाड़ी समेत सामान बरामद, जांच जारी

इसके बाद तीनों आरोपियों ने विजय को पकड़कर कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, फावड़ा, बाइक और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें