Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Bihar Politics: अनंत सिंह और नीतीश कुमार के बीच बढ़ी तकरार, जेडीयू में अंदरूनी कलह की चर्चा तेज Cyber Crime: म्यूल अकाउंट से जुड़ा साइबर ठगी का मामला, पांच राज्यों की शिकायतों से खुलासा Crime News: कांकेर की लौह खदान में आगजनी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh News: पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को पहनाई जूतों की माला, गांव में निकाला जुलूस Road Accident: ड्यूटी पर जा रहे इंजीनियर को कार ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज आया सामने Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Bihar Politics: अनंत सिंह और नीतीश कुमार के बीच बढ़ी तकरार, जेडीयू में अंदरूनी कलह की चर्चा तेज Cyber Crime: म्यूल अकाउंट से जुड़ा साइबर ठगी का मामला, पांच राज्यों की शिकायतों से खुलासा Crime News: कांकेर की लौह खदान में आगजनी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh News: पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को पहनाई जूतों की माला, गांव में निकाला जुलूस Road Accident: ड्यूटी पर जा रहे इंजीनियर को कार ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज आया सामने
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार…
रायगढ़ सड़क सुरक्षा अभियान
रायगढ़ सड़क सुरक्षा अभियान
रायगढ़

सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना

रायगढ़ में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने 41 वाहनों पर चालान किया और NH-49 किनारे अवैध कब्जे हटाए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jul 2026, 09:34 AM · अपडेट: 04 Oct 2026, 03:23 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स ने बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने 41 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए करीब 41 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।
वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग-49 के किनारे किए गए अवैध कब्जों को भी हटाया गया। सुप्रीम कोर्ट और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशों के तहत गठित जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स ने कांशीराम चौक, छातामुड़ा चौक समेत शहर के कई प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। 

41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना

जांच के दौरान कई भारी वाहन और चारपहिया वाहन सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े पाए गए, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 41 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों से लगभग 41 हजार रुपए का अर्थदंड वसूला गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क किनारे अवैध पार्किंग से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी। 

NH-49 किनारे हटाए गए अवैध कब्जे

टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-49 के किनारे दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की। सड़क तक बढ़ाए गए प्लेटफॉर्म, अस्थायी शेड और अन्य अवैध निर्माण हटाए गए। प्रशासन ने संबंधित लोगों को दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रशासन ने दुकानदारों, ढाबा संचालकों और वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। दोबारा नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित लोगों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें