RRB JE Recruitment: अगर आप रेलवे के तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 4,029 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चालू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की प्रक्रिया और उससे संबंधित मुख्य तारीखें इस प्रकार हैं:
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 14 अगस्त 2026
आवेदन की आखिरी तारीख: 13 सितंबर 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 15 सितंबर 2026
फॉर्म में सुधार (Correction Period): 16 से 25 सितंबर 2026
पद और शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उम्मीदवारों के पास 13 सितंबर 2026 तक संबंधित विषय में निर्धारित डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।
जूनियर इंजीनियर (JE): सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में 3 वर्षीय डिप्लोमा या BE/B.Tech।
जूनियर इंजीनियर (IT): BCA, PGDCA, B.Sc (कंप्यूटर साइंस), BE/B.Tech (IT/CS) या DOEACC से 3-वर्षीय ‘B’ लेवल कोर्स।
डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS): किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा।
केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA): फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय के साथ साइंस स्ट्रीम में ग्रेजुएशन (कम से कम 55% अंक अनिवार्य)।
आयु सीमा और वर्गवार सीटें
आयु सीमा (01 जनवरी 2027 के अनुसार):
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 33 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट)
सीटों का ब्योरा (कुल 4,029 पद):
सामान्य वर्ग (General): 1,714
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 920
अनुसूचित जाति (SC): 632
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS): 397
अनुसूचित जनजाति (ST): 366
आवेदन शुल्क और रिफंड प्रक्रिया
सामान्य / OBC / EWS: ₹500
SC / ST / EBC / महिला अभ्यर्थी: ₹250
फीस वापसी: प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) में शामिल होने वाले सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को ₹400 और अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को पूरे ₹250 ऑनलाइन माध्यम से वापस लौटा दिए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया और वेतनमान
चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी:
प्रथम चरण (CBT-1)
द्वितीय चरण (CBT-2)
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
मेडिकल टेस्ट (Medical Examination)
वेतन (Salary): चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-6 के तहत मूल वेतन ₹35,400 प्रति माह (प्लस अन्य सरकारी भत्ते) मिलेगा।
परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग
दोनों ही चरणों में गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
1. प्रथम चरण (CBT-1) - स्क्रीनिंग टेस्ट
CBT-1 केवल स्क्रीनिंग प्रकृति का होगा। इसके अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
कुल समय: 90 मिनट (दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 120 मिनट)
कुल प्रश्न/अंक: 100 प्रश्न (100 अंक)
विषयवार अंक:
गणित: 30 प्रश्न (30 अंक)
रीजनिंग एवं जनरल इंटेलिजेंस: 25 प्रश्न (25 अंक)
सामान्य विज्ञान (General Science): 30 प्रश्न (30 अंक)
सामान्य जागरूकता (General Awareness): 15 प्रश्न (15 अंक)
2. द्वितीय चरण (CBT-2)
CBT-2 परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कंप्यूटर स्क्रीन पर ऑन-स्क्रीन वर्चुअल कैलकुलेटर की सुविधा दी जाएगी।
कुल समय: 120 मिनट
कुल प्रश्न/अंक: 150 प्रश्न (150 अंक)
विषयवार अंक:
तकनीकी विषय (Technical Abilities): 100 प्रश्न
सामान्य जागरूकता: 15 प्रश्न
फिजिक्स एवं केमिस्ट्री: 15 प्रश्न
कंप्यूटर एवं एप्लिकेशन: 10 प्रश्न
पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण: 10 प्रश्न
न्यूनतम अर्हता अंक (Cut-off Qualifying %):
सामान्य / EWS: 40%
OBC (NCL) / SC: 30%
ST: 25%
परीक्षा में सफलता के लिए एक्सपर्ट टिप्स
तैयारी की रणनीति को लेकर एजुकेशन एक्सपर्ट प्राची जैन का कहना है कि:
"छात्रों को सिर्फ पढ़ाई के घंटे गिनने के बजाय अपनी स्टडी की क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए। कॉन्सेप्ट क्लियर रखने के साथ-साथ पुराने सालों के क्वेश्चन पेपर सॉल्व करना और मॉक टेस्ट का सही एनालिसिस करना ही सफलता की चाबी है।"
तकनीकी विषयों पर शुरुआत से ध्यान दें: CBT-1 की तैयारी (गणित, रीजनिंग, साइंस) के साथ-साथ CBT-2 के 100 अंकों वाले टेक्निकल पार्ट को रोज समय दें, क्योंकि अंतिम चयन में इसकी भूमिका सबसे अहम होती है।
नियमित रिवीजन: रोजाना पढ़े गए टॉपिक्स का छोटे-छोटे नोट्स बनाकर रिवीजन करते रहें ताकि परीक्षा के समय हड़बड़ाहट न हो।

