Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त
W 𝕏 f
होम रायगढ़ हंगामा : पिता बोले- पिटाई से गई जान, 40 हजार लेकर…
बंदी की मौत के बाद रायगढ़ अस्पताल में हंगामा
बंदी की मौत के बाद रायगढ़ अस्पताल में हंगामा
रायगढ़

हंगामा : पिता बोले- पिटाई से गई जान, 40 हजार लेकर दूसरे को छोड़ा; पुलिस ने आरोप नकारे 

रायगढ़ जेल में अवैध शराब मामले में बंद विचाराधीन कैदी संजय बघेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा किया। मृतक के पिता ने जेल में मारपीट और पुलिस द्वारा वसूली के आरोप लगाए, जबकि पुलिस और जेल प्रशासन ने सभी आरोपों को गलत बताया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Jun 2026, 03:38 PM
रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध शराब बिक्री के मामले में गिरफ्तार एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के अनुसार, कोतरारोड थाना क्षेत्र के नवापारा गांव निवासी संजय बघेल (28) को 10 जून को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। शनिवार सुबह जेल में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तत्काल रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान हुई मौत

अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में संजय का इलाज शुरू किया गया, लेकिन दोपहर में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। अचानक हुई मौत से नाराज लोगों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जेल में संजय के साथ मारपीट की गई थी, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ी और अंततः उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें कई घंटों तक शव देखने की अनुमति भी नहीं दी गई, जिससे उनका संदेह और बढ़ गया।

पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

संजय के पिता प्यारे लाल बघेल ने आरोप लगाया कि गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने संजय और एक अन्य युवक को पकड़ा था। उनका दावा है कि दूसरे युवक को कथित तौर पर 40 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया गया, जबकि पैसे नहीं देने पर संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। नवापारा के सरपंच नंद कुमार बरेठ ने कहा कि संजय की गिरफ्तारी के तीन दिन बाद उसकी मौत की सूचना मिली। ग्रामीण जब अस्पताल पहुंचे तो उन्हें लंबे समय तक शव देखने नहीं दिया गया। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई और अस्पताल में तनाव की स्थिति बन गई।

अस्पताल में हुई धक्का-मुक्की

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया गया। इस दौरान हल्की धक्का-मुक्की की भी स्थिति बनी, लेकिन अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला नियंत्रण में आ गया। जेल अधीक्षक जी.एस. सोरी ने परिजनों द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि संजय बघेल को 10 जून को जेल में दाखिल किया गया था। 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

प्रशासन का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और मामले की जांच जारी है। परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की न्यायिक जांच कराने, मौत के कारणों का खुलासा करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें