Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर सुरक्षा : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने 350 बसों पर कि…
परिवहन विभाग बस जांच और अवैध केबिन हटाते हुए
परिवहन विभाग बस जांच और अवैध केबिन हटाते हुए
रायपुर

सुरक्षा : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने 350 बसों पर किया सघन निरीक्षण और सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत राज्यभर में सड़क और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। अब तक लगभग 350 बसों की जांच की जा चुकी है और नियमों के उल्लंघन पर 5.50 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jun 2026, 03:44 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 02:54 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष जांच और प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित बनाना है। अब तक अभियान के तहत लगभग 350 वाहनों की सघन जांच की जा चुकी है, और नियमों का उल्लंघन करने वालों से 5.50 लाख रुपए का समन शुल्क वसूला गया है। 

इसके साथ ही उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई भी की गई है। परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश ने राज्य के सभी क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे यात्री बसों, विशेषकर स्लीपर कोच बसों की कड़ाई से जांच करें। अभियान के दौरान मुख्य रूप से उन वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है जो सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर रहे हैं।

सख्त वैधानिक कार्रवाई

परिवहन आयुक्त ने अधिकारियों से निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले वाहनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। इसमें चालान काटना, परमिट/लाइसेंस निलंबित करना जैसी कार्रवाइयां शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

बस संचालकों के साथ संवाद

सड़क पर प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ विभाग संवाद का रास्ता भी अपना रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारी बस स्वामियों और संचालकों की बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में उन्हें नियमों और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दी जा रही है। विभाग ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले किसी भी संचालक को नहीं बख्शा जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें