Saturday, 18 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
तेज रफ्तार का कहर : हाईवे पर काम कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत अहमदाबाद हादसा : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 कर्मचारियों की जान गई सोनम वांगचुक :  सेहत पर आया बड़ा अपडेट, दिल्ली पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया कर्जदाता की गुंडागर्दी : 40 हजार के लिए कर्जदार की मौत के बाद जमानतदार का अपहरण, 4 आरोपी गिरफ्तार निजी स्कूलों को राहत : तीन महीने बाद भी नहीं वसूला जुर्माना, अभिभावकों ने मांगा जवाब बरसात में बढ़ा खतरा : धमतरी में बिच्छू के डंक से किसान की मौत, खेत में काम के दौरान हुआ हादसा तेज रफ्तार का कहर : हाईवे पर काम कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत अहमदाबाद हादसा : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 कर्मचारियों की जान गई सोनम वांगचुक :  सेहत पर आया बड़ा अपडेट, दिल्ली पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया कर्जदाता की गुंडागर्दी : 40 हजार के लिए कर्जदार की मौत के बाद जमानतदार का अपहरण, 4 आरोपी गिरफ्तार निजी स्कूलों को राहत : तीन महीने बाद भी नहीं वसूला जुर्माना, अभिभावकों ने मांगा जवाब बरसात में बढ़ा खतरा : धमतरी में बिच्छू के डंक से किसान की मौत, खेत में काम के दौरान हुआ हादसा
W 𝕏 f
होम महासमुंद रेत खनन पर  कार्रवाई : जोंक नदी से 2 मशीनें और 7 …
अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई
अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई
महासमुंद

 रेत खनन पर  कार्रवाई : जोंक नदी से 2 मशीनें और 7 वाहन जप्त

महासमुंद जिले के पिथौरा तहसील अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह स्थित जोंक नदी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। औचक निरीक्षण के दौरान 2 चैन माउंटेन मशीनें, 3 हाईवा और 4 ट्रैक्टर अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए गए। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर मशीनों को सील कर वाहनों को जप्त किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 May 2026, 12:52 PM
महासमुंद

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप खनिज साधन विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग का मैदानी अमला सक्रियता के साथ निगरानी एवं जांच अभियान संचालित कर रहा है।संयुक्त जांच कार्रवाई के दौरान अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त मशीनों और वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें जप्त किया गया।

संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण

इसी क्रम में सचिव और संचालक के निर्देशानुसार केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता एवं जिला स्तरीय खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 22 मई 2026 को प्रातः महासमुंद जिले में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महासमुंद जिले की पिथौरा तहसील अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह स्थित जोंक नदी में 02 चैन माउंटेन मशीनें अवैध रेत उत्खनन में संलग्न पाई गईं। वहीं 03 हाईवा एवं 04 ट्रैक्टर रेत परिवहन करते हुए पाए गए।

अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध विभाग की सख्त कार्रवाई

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप खनिज साधन विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग का मैदानी अमला सक्रियता के साथ निगरानी एवं जांच अभियान संचालित कर रहा है।

मशीनें जप्त कर खनन कार्य कराया गया बंद

इस दौरान मौके पर ही अवैध रेत खनन कार्य बंद कराया गया तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत दोनों मशीनों को जप्त कर सील किया गया। आगामी आदेश तक मशीनों को खदान मुंशी के सुपुर्द किया गया है। साथ ही संबंधित खदान संचालक को नोटिस जारी कर तामील कराया गया।इसके अतिरिक्त 03 हाईवा एवं 04 ट्रैक्टरों को जप्त कर समीपस्थ पुलिस थाना साकरा की अभिरक्षा में थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की संयुक्त जांच टीम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें