Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › केंद्र सरकार › SCO Summit: बिश्केक में आज पीएम मोदी का संबोधन, स…
Prime Minister Narendra Modi at the SCO Summit in Bishkek. (Image source: PMO)
Prime Minister Narendra Modi at the SCO Summit in Bishkek. (Image source: PMO)
केंद्र सरकार

SCO Summit: बिश्केक में आज पीएम मोदी का संबोधन, सुरक्षा से लेकर कनेक्टिविटी और युवाओं के अवसरों पर रहेगा जोर

SCO Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO के 26वें शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अपने भाषण में वे आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रयास, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, संप्रभुता और युवाओं के लिए नए अवसरों पर भारत की प्राथमिकताएं रखेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने रूस, ईरान, किर्गिस्तान और आर्मेनिया के नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें कीं।

क
प्रकाशित: 01 Sep 2026, 09:33 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 07:21 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
SCO Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। एससीओ की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। संगठन में चीन और रूस समेत 10 सदस्य देश शामिल हैं। भारत वर्ष 2017 से इसका पूर्ण सदस्य है। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सुरक्षा, क्षेत्रीय संपर्क और नए अवसरों को लेकर भारत की प्राथमिकताओं को सामने रख सकते हैं।
 भारत लंबे समय से आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की वकालत करता रहा है। भारत का स्पष्ट मत है कि इन चुनौतियों से निपटने में किसी भी तरह के दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को लेकर भी भारत एससीओ के मंच पर अपनी स्थिति स्पष्ट करता रहा है। 

युवाओं और स्टार्टअप पर भी भारत का फोकस 

भारत का मानना है कि सदस्य देशों के बीच बेहतर संपर्क से व्यापार, आर्थिक गतिविधियों और आपसी सहयोग को बढ़ावा मिल सकता है। हालांकि, ऐसी परियोजनाओं में संबंधित देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना जरूरी है। भारत एससीओ सदस्य देशों के युवाओं के लिए रोजगार और विकास के नए अवसर तैयार करने तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने पर भी जोर देता रहा है। भारत का मानना है कि युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और उद्यमशीलता क्षेत्रीय सहयोग को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकती है। 

कई देशों के नेताओं से हुई द्विपक्षीय मुलाकात 

किर्गिस्तान की दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में रूस, ईरान, किर्गिज़ गणराज्य और आर्मेनिया के नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन मुलाकातों में दोनों देशों के संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ साझा हित के विषयों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अन्य एससीओ सदस्य देशों के नेताओं के साथ बिश्केक में आयोजित छठे विश्व खानाबदोश खेलों के आधिकारिक उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लिया। हर दो साल में होने वाला यह आयोजन खानाबदोश सभ्यताओं की पारंपरिक खेल संस्कृति, विरासत और समृद्ध परंपराओं को दुनिया के सामने रखने का मंच है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें