Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा
W 𝕏 f
होम › केंद्र सरकार › PM Modi News: पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच…
President Mirziyoyev honored PM Modi. (Image source: Social media)
President Mirziyoyev honored PM Modi. (Image source: Social media)
केंद्र सरकार

PM Modi News: पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च राजकीय सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने किया सम्मानित

PM Modi News: पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान को भारत-उज्बेकिस्तान की दोस्ती और साझा विरासत को समर्पित किया। दोनों देशों ने रणनीतिक सहयोग, व्यापार और आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसलों पर सहमति जताई।

क
प्रकाशित: 30 Aug 2026, 04:02 PM · अपडेट: 04 Oct 2026, 12:38 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओली दाराजाली दुस्तलिक’ से सम्मानित किया गया है। रविवार को ताशकंद में आयोजित कार्यक्रम में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री मोदी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसे दोनों देशों की लंबे समय से चली आ रही दोस्ती और साझा सांस्कृतिक विरासत को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। 
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की नेतृत्व क्षमता और भारत के प्रति उनके मित्रवत रवैये की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और दोनों देशों के संबंधों को अब व्यापक रणनीतिक साझेदारी के नए स्तर तक ले जाया गया है। 

सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी 

पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी सम्मान से गौरव और सम्मान का भाव जुड़ा होता है, लेकिन उसके साथ जिम्मेदारी भी आती है। उन्होंने उज्बेकिस्तान की धरती से वहां के लोगों को भरोसा दिलाया कि भारत दोनों देशों की दोस्ती को पूरी मजबूती से आगे बढ़ाएगा और अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के साथ रात के भोजन के दौरान दोनों पक्षों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। बातचीत में लिए गए फैसलों पर दोनों देशों की टीमें भी सहमत हैं। भारत और उज्बेकिस्तान के बीच सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों को बेहतर दिशा देने के लिए विदेश मंत्री स्तर पर एक समन्वय परिषद गठित करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा दोनों देशों के संयुक्त आयोग का स्तर सचिव से बढ़ाकर मंत्री स्तर करने पर भी सहमति बनी है। दोनों देशों के कारोबारी संबंधों को और गति देने के लिए बिजनेस समिट आयोजित करने की योजना भी है। इसमें भारत और उज्बेकिस्तान के प्रमुख कारोबारी प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। 

यूरेनियम सप्लाई पर भी आगे बढ़ेगा सहयोग 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान यूरेनियम की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक व्यवस्था तैयार करेंगे। इसके अलावा दोनों देशों के बीच तीन सिस्टर-सिटी और सिस्टर-स्टेट समझौतों को भी आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि इन व्यवस्थाओं की क्षमता का पूरा लाभ उठाने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया जाना जरूरी है। उन्होंने उज्बेकिस्तान के ‘न्यू ताशकंद’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट का उल्लेख करते हुए गुजरात की GIFT सिटी का उदाहरण दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उज्बेकिस्तान से एक प्रतिनिधिमंडल भारत आकर GIFT सिटी में तकनीक के इस्तेमाल और विकास मॉडल का अध्ययन कर सकता है। 

राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने भारत की उपलब्धियों की तारीफ की 

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक विकास की ऊंची दर बनाए रखते हुए बड़े प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ा रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है। मिर्जियोयेव ने भारत की डिजिटल तकनीक, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंतरिक्ष क्षेत्र में हुई प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की आवाज और प्रभाव लगातार मजबूत हुआ है। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के करीबी मित्र के रूप में उनका देश इन उपलब्धियों को देखकर खुश है। दोनों नेताओं की बातचीत में भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों को आने वाले समय में और मजबूत बनाने पर विशेष जोर रहा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें