Saturday, 29 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर) सनसनी : शराब के नशे में बेटे ने मां को डंडे से पी…
बेटे ने मां की डंडे से हत्या की घटना
बेटे ने मां की डंडे से हत्या की घटना
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)

सनसनी : शराब के नशे में बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र के धुरली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपनी ही 60 वर्षीय मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया गया कि खाना देने में हुई थोड़ी देरी से गुस्साए युवक ने बांस के डंडे से मां के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jun 2026, 04:06 PM
दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली (टिटेमपारा) गांव में एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी ही मां की बेरहमी से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय बुधरी तेलाम अपने घर पर थीं, जब यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा सामु उर्फ श्याम तेलाम (32) शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसने अपनी मां से खाना मांगा, लेकिन खाना तैयार करने में थोड़ी देरी हो गई। इसी बात पर वह भड़क गया और गुस्से में आकर हिंसक हो उठा।

बांस के डंडे से हमला, मौके पर मौत

गुस्से में आकर युवक ने घर में पड़े बांस के डंडे से अपनी मां के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण बुधरी तेलाम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोग स्तब्ध रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर निरीक्षक प्रदीप बिसेन के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही आसपास के लोगों और गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए।

आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 05/2026 दर्ज कर धारा 103(1) बीएनएस के तहत जांच शुरू की। संदेह के आधार पर आरोपी सामु उर्फ श्याम तेलाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार 19 जून को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गांव में मातम, घटना से दहशत का माहौल

ASP आरके बर्मन ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। इस दर्दनाक वारदात के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और परिवार में शोक का माहौल है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें