Tuesday, 29 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई बस्तर की मुसीबत, इंद्रावती के जलस्तर में फिर आ सकता है उफान Shahi Masjid Ujjain: सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, 5 इन्फ्लुएंसर्स समेत 10 पर FIR BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में आदेश जारी Jamshedpur Firing Case: ओडिशा के रास्ते भाग रहे झारखंड के 4 कुख्यात गैंगस्टर अंबिकापुर में गिरफ्तार Raigarh Elephant News: 130 हाथियों के कुनबे ने मचाई तबाही, 16 किसानों की फसल रौंदी, जंगलों में मुनादी शुरू Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई बस्तर की मुसीबत, इंद्रावती के जलस्तर में फिर आ सकता है उफान Shahi Masjid Ujjain: सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, 5 इन्फ्लुएंसर्स समेत 10 पर FIR BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में आदेश जारी Jamshedpur Firing Case: ओडिशा के रास्ते भाग रहे झारखंड के 4 कुख्यात गैंगस्टर अंबिकापुर में गिरफ्तार Raigarh Elephant News: 130 हाथियों के कुनबे ने मचाई तबाही, 16 किसानों की फसल रौंदी, जंगलों में मुनादी शुरू
W 𝕏 f
होम › शेयर बाजार › शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स …
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी नीचे
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी नीचे
शेयर बाजार

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, निफ्टी 24,400 के नीचे

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों का असर भारतीय बाजार पर दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 350 अंक तक गिर गया, जबकि एनएसई का निफ्टी50 इंडेक्स 24,400 अंक के नीचे फिसल गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Aug 2026, 03:20 PM · अपडेट: 12 Sep 2026, 06:12 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों का असर भारतीय बाजार पर दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 350 अंक तक गिर गया, जबकि एनएसई का निफ्टी50 इंडेक्स 24,400 अंक के नीचे फिसल गया।   
सुबह 10:35 बजे सेंसेक्स 249.24 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,905.01 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 77 अंक यानी 0.31 प्रतिशत टूटकर 24,394.70 अंक पर आ गया। बाजार की शुरुआत से ही प्रमुख सूचकांकों पर बिकवाली का दबाव बना रहा। 

डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग स्थिर

शेयर बाजार में कमजोरी के बीच रुपये की शुरुआत लगभग सपाट रही। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 95.40 के स्तर पर खुला। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 95.4350 के स्तर पर बंद हुआ था।   

सेंसेक्स के 16 शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 16 के शेयर गिरावट के साथ खुले। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर पर सबसे अधिक दबाव देखने को मिला। इसके अलावा भारती एयरटेल, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंडिगो के शेयर भी कमजोर रहे। 

निफ्टी50 के इन शेयरों पर दबाव 

इन शेयरों की तेजी ने बाजार की गिरावट को कुछ हद तक सीमित रखा। निफ्टी50 में मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, बजाज फिनसर्व और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के शेयरों में प्रमुख गिरावट दर्ज की गई। बड़े शेयरों में बिकवाली का असर निफ्टी के प्रदर्शन पर भी दिखाई दिया। 

मिडकैप कमजोर, स्मॉलकैप में मामूली बढ़त

ब्रॉडर मार्केट में मिला-जुला कारोबार रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.09 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता दिखाई दिया।  

टेक महिंद्रा और टाटा स्टील में तेजी

कमजोर बाजार के बावजूद कुछ दिग्गज शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, ट्रेंट, टाटा स्टील, एनटीपीसी और इटरनल के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। 

पीएसयू बैंक और मेटल सेक्टर में मजबूती 

सेक्टर के आधार पर बाजार की तस्वीर अलग-अलग रही। निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी मेटल इंडेक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ निफ्टी रियल्टी, निफ्टी आईटी और निफ्टी फार्मा सेक्टर में कमजोरी देखने को मिली। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें