Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Seva Sankalp Abhiyan: PM मोदी की सेवा यात्रा को स…
Public outreach campaign for Aashirwad ka Diya (Image Source: CGDPR)
Public outreach campaign for Aashirwad ka Diya (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: PM मोदी की सेवा यात्रा को समर्पित होगा दीपोत्सव, मोहला जिले में जलेंगे 1.08 लाख दीप

Seva Sankalp Abhiyan: छत्तीसगढ़ शासन के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिलेभर में 1 लाख 8 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मुख्य आयोजन मोहला के मिनी स्टेडियम में होगा, जहां 5 हजार दीप जलाए जाएंगे।

क
प्रकाशित: 16 Sep 2026, 02:49 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 04:36 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 1 लाख 8 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा को समर्पित रहेगा। मोहला के मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य आयोजन होगा, जिसमें 500 से अधिक नागरिक शामिल होंगे और 5 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। 
कार्यक्रम के दौरान रंगोली प्रदर्शन सहित विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार जिले के तीनों ब्लॉक मुख्यालयों में शाम 5 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होंगे तथा शाम 7 बजे सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। मोहला में मिनी स्टेडियम, मानपुर में इंद्रप्रस्थ स्टेडियम तथा अंबागढ़ चौकी में शिवनाथ नदी घाट पर विशेष आयोजन किए जाएंगे।

मोहला में ‘आशीर्वाद का दीया’ की तैयारी, चौक-चौराहों पर नागरिकों को बांटे गए दीप
‘आशीर्वाद का दीया’ के लिए जनसंपर्क अभियान       

कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में नागरिकों को दीप वितरित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने जिला मुख्यालय मोहला के जय स्तंभ चौक एवं फव्वारा चौक में नागरिकों को दीप वितरित किए। उन्होंने नागरिकों से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने तथा 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने घर, दुकान एवं प्रतिष्ठान में दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील की। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में सहभागी बनकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें