Friday, 25 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Student Drowning Case: घुनघुट्टा डेम में 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Student Drowning Case: घुनघुट्टा डेम में 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Seva Sankalp Abhiyan: सामुदायिक वन अधिकार से ग्रा…
Community forest conservation ( Image Source - PRO )
Community forest conservation ( Image Source - PRO )
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: सामुदायिक वन अधिकार से ग्रामीणों को मिली संरक्षण और सुरक्षित भविष्य

Seva Sankalp Abhiyan: महासमुंद जिले में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के जरिए ग्रामसभाएं जंगल संरक्षण और आजीविका संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। पौधरोपण, मृदा संरक्षण और जैव विविधता बचाने के प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों के लिए आय के नए अवसर भी तैयार किए जा रहे हैं।

क
प्रकाशित: 25 Sep 2026, 06:47 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: जंगल वनवासी और ग्रामीण समुदायों के जीवन, संस्कृति, परंपरा और आजीविका का आधार है। जब जंगल सुरक्षित रहता है, तो उससे जुड़ी जिंदगी भी सुरक्षित रहती है। इसी सोच को धरातल पर साकार करते हुए महासमुंद जिले में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार ने ग्रामीणों को जंगल के संरक्षण और आजीविका संवर्धन से जोड़ने की नई राह दिखाई है। यहां जंगल बचाने की जिम्मेदारी अब केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि ग्रामसभाओं की सामूहिक भागीदारी से जन-अभियान का रूप ले रही है।

ग्रामीणों को मिला जंगल प्रबंधन का अधिकार

महासमुंद जिले में अब तक 73 ग्रामसभाओं को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया गया है। यह अधिकार ग्रामीणों के लिए पीढ़ियों से जंगलों की रक्षा और उनके सतत उपयोग में योगदान देने वाले समुदायों के अधिकारों की महत्वपूर्ण मान्यता है। सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मिलने से ग्रामसभाएं वन संरक्षण, प्रबंधन और आजीविका से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

ग्रामीणों ने संभाली जंगलों की जिम्मेदारी
ग्रामीणों की एकजुटता से संवर रहा जंगल और भविष्य

इसी कड़ी में जिले की चार चयनित ग्रामसभाओं बकमा, भालुकोना, द्वारतरा कला एवं द्वारतरा खुर्द में विशेष योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्रामसभा को 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है। इस राशि से वन संरक्षण और आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। इन ग्रामसभाओं में फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण, मृदा संरक्षण, जैव-विविधता का संरक्षण, जंगलों को आग से बचाने तथा अन्य पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन प्रयासों से जंगलों का संरक्षण के साथ आने वाले समय में ग्रामीण परिवारों के लिए आय के नए अवसर तैयार करना भी है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी है। बुजुर्गों का अनुभव, महिलाओं की सक्रिय सहभागिता और युवाओं का श्रम मिलकर सामुदायिक वन प्रबंधन को मजबूत आधार दे रहा है। ग्रामीणों में पौधरोपण और वन संरक्षण को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। ग्राम बकमा के ग्रामीण सुनील कुमार साहू कहते हैं कि पहले हम जंगल से लेते थे, अब हम जंगल को दे रहे हैं। यह जंगल हमारा है और हम इसके रखवाले हैं।

फलदार और औषधीय पौधों से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय

वर्तमान में चारों ग्रामों में ग्रामसभा की अगुवाई में फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है। आज लगाए जा रहे ये पौधे आने वाले वर्षों में आंवला, आम, जामुन, मुनगा सहित विभिन्न उपयोगी फल एवं उत्पाद प्रदान करेंगे। इससे जहां ग्रामीणों के पोषण में सुधार होगा, वहीं अतिरिक्त उपज के माध्यम से बाजार से आय अर्जित करने के अवसर भी बढ़ेंगे। औषधीय पौधों का रोपण स्थानीय स्तर पर वन औषधियों की उपलब्धता और भविष्य में आजीविका के नए साधनों की संभावनाओं को मजबूत करेगा। मृदा संरक्षण के कार्यों से भूमि की गुणवत्ता एवं उर्वरता बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस प्रकार योजना पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक सशक्तिकरण को एक साथ आगे बढ़ा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें