Monday, 09 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Seva Sankalp Abhiyan: महासमुंद में 300 सफाई दीदिय…
Health Checkup Camp in Mahasamund ( Image Source - PRO )
Health Checkup Camp in Mahasamund ( Image Source - PRO )
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: महासमुंद में 300 सफाई दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं, एक्स-रे जांच

Seva Sankalp Abhiyan: महासमुंद जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सफाई दीदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। करीब 300 सफाई दीदियों की स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट और टीबी स्क्रीनिंग के लिए एक्स-रे कराया गया।

क
प्रकाशित: 24 Sep 2026, 07:56 PM · अपडेट: 04 Nov 2026, 12:28 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के तहत महासमुंद जिले के सभी विकासखंडों तुमगांव, बागबाहरा, बसना, सरायपाली एवं पिथौरा में सफाई दीदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं एक्स-रे शिविरों का आयोजन किया गया।

300 सफाई दीदियों को मिला स्वास्थ्य जांच का लाभ

अभियान के अंतर्गत जिले में कार्यरत लगभग 300 सफाई दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाए जाने पर चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान सफाई दीदियों की छाती का एक्स-रे कराकर टीबी (क्षय रोग) की स्क्रीनिंग भी की गई। एक्स-रे जांच में टीबी के संभावित लक्षण पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों को आगे की आवश्यक जांच एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थाओं में उचित मार्गदर्शन एवं रेफरल की सुविधा प्रदान की गई।

दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं एक्स-रे जांच
सफाई दीदियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

सफाई दीदियां प्रतिदिन गांवों एवं शहरों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके स्वास्थ्य की देखभाल को प्राथमिकता देते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय पर बीमारी की पहचान, आवश्यक जांच, उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

CMHO बोले- सफाई दीदियों का स्वस्थ रहना जरूरी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वच्छता कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली सफाई दीदियों का स्वस्थ रहना भी उतना ही आवश्यक है। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें