Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल Lightning Accident: तेज बारिश और गरज-चमक बनी आफत, धमतरी में आकाशीय बिजली से एक की मौत, तीन घायल Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल Lightning Accident: तेज बारिश और गरज-चमक बनी आफत, धमतरी में आकाशीय बिजली से एक की मौत, तीन घायल
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Seva Sankalp Abhiyan: डोंगरीपारा शिविर में हितग्र…
Camp under Seva Sankalp Abhiyan in Kondagaon(Image Source: CGDPR)
Camp under Seva Sankalp Abhiyan in Kondagaon(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: डोंगरीपारा शिविर में हितग्राहियों को मिली सहायता, दिव्यांगों और बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र

Seva Sankalp Abhiyan: कोंडागांव नगर के डोंगरीपारा में आयोजित सेवा मेरा योगदान शिविर में प्रदेश के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सहायता राशि, अधिकार अभिलेख, दिव्यांग उपकरण, आयुष्मान कार्ड, जन्म एवं जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य लाभ प्रदान किए गए।

प्रकाशित: 24 Sep 2026, 12:25 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: बुधवार 23 सितम्बर को कोण्डागांव नगर के डोंगरीपारा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री देवांगन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नागरिकों ने हिस्सा लेते हुए घरों, चौक-चौराहों एवं गली-मोहल्लों में दीप प्रज्ज्वलित किए। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा और समर्पण के ऐतिहासिक 25 वर्ष पूर्ण सफलतापूर्वक किए हैं, जिस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने आगे कहा कि किसान, महिला, गरीब एवं अन्य वर्गों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, जनधन, स्वच्छ भारत, हर घर जल सहित विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है और आगे भी नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा। 

दिव्यांगों और बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
सेवा कार्यों से मजबूत होगी जनभागीदारी

इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जनसेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण, किसान, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आवास, बैंकिंग और पेयजल सहित विभिन्न क्षेत्रों में योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न सेवा कार्यों एवं  गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राही हुए लाभान्वित

कार्यक्रम में श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना सहित 02 हितग्राहियों को 20 - 20 हजार की सहायता राशि, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 03 हितग्राहियों को 20 -20 हजार की सहायता राशि मिली। स्वामित्व योजना अंतर्गत 08 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग से 08 दिव्यांगजनो को मोटराइज्ड ट्राईसिकल, स्वास्थ्य विभाग से 06 बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र और 11 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा 15 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु 05 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सम्मान और सक्षम योजना के तहत 02 हितग्राहियों को चेक वितरण किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें