Sunday, 14 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
रेल हादसा : उदयपुर इंटरसिटी में आग की अफवाह से मची भगदड़, दूसरी पटरी से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 की मौत खूनी संघर्ष : ट्रैक्टर से रौंदकर 60 वर्षीय किसान की हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार अपराध :  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवती को छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार वारदात : शराब दुकान से कैश लॉकर चोरी, CCTV DVR भी ले गए बदमाश बड़ा एक्शन : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी पहले जेल में, एक और गिरफ्तार कार्रवाई : 180 ड्राइविंग लाइसेंस जांच के घेरे में, फर्जीवाड़े की आशंका गहराई रेल हादसा : उदयपुर इंटरसिटी में आग की अफवाह से मची भगदड़, दूसरी पटरी से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 की मौत खूनी संघर्ष : ट्रैक्टर से रौंदकर 60 वर्षीय किसान की हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार अपराध :  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवती को छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार वारदात : शराब दुकान से कैश लॉकर चोरी, CCTV DVR भी ले गए बदमाश बड़ा एक्शन : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी पहले जेल में, एक और गिरफ्तार कार्रवाई : 180 ड्राइविंग लाइसेंस जांच के घेरे में, फर्जीवाड़े की आशंका गहराई
W 𝕏 f
होम टीवी शोज शिल्पा शेट्टी : मां और बच्चों की नोकझोंक बनेगी मन…
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी नए फैमिली रियलिटी शो
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी नए फैमिली रियलिटी शो
टीवी शोज

शिल्पा शेट्टी : मां और बच्चों की नोकझोंक बनेगी मनोरंजन का नया डोज, आ रहा है ,मां है ना

शिल्पा शेट्टी नए फैमिली रियलिटी शो है ना साथ टीवी और ओटीटी की दुनिया में वापसी कर रही हैं। 12 जून से जी5 हिंदी पर शुरू होने वाले इस शो में मां और बच्चों के रिश्तों को कॉमेडी, भावनाओं और मनोरंजन के साथ पेश किया जाएगा। शो में सुनीता आहूजा, टीना आहूजा, उर्वशी ढोलकिया, मनीषा रानी और अन्य कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे।

कीर्तिमान नेटवर्क
07 Jun 2026, 02:50 PM
मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार फिर छोटे पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। डांस रियलिटी शो और बिग बॉस जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में अपनी पहचान बना चुकी शिल्पा अब नए फैमिली रियलिटी शो मां है ना के साथ वापसी कर रही हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने शो का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कॉमेडी, मस्ती, अफरा-तफरी और भावनात्मक पलों से भरपूर यह शो 12 जून से स्ट्रीम होगा।

मां और बच्चों के रिश्ता  

मां है ना एक अनोखा फैमिली रियलिटी शो है, जिसमें आज की युवा पीढ़ी और उनकी माताओं के बीच के रिश्ते को मनोरंजक अंदाज में दिखाया जाएगा। शो का मुख्य आकर्षण किचन टास्क और रोजमर्रा की चुनौतियां होंगी, जहां मां और बच्चों के बीच प्यार, नोकझोंक, तकरार और समझदारी का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। निर्माताओं का दावा है कि यह शो सिर्फ मनोरंजन नहीं करेगा, बल्कि दर्शकों को अपने परिवार और खासकर मां के साथ बिताए गए पलों की याद भी दिलाएगा।

शिल्पा शेट्टी संभालेंगी कमान

शिल्पा शेट्टी लंबे समय से टीवी दर्शकों की पसंदीदा होस्ट और जज रही हैं। उन्होंने बिग बॉस 2 की मेजबानी की थी और कई लोकप्रिय डांस रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभा चुकी हैं। अब 'मां है ना' में वह होस्ट के रूप में नजर आएंगी और प्रतियोगियों के साथ दर्शकों को भी हंसी और भावनाओं के सफर पर ले जाएंगी। ट्रेलर में शिल्पा का चुलबुला अंदाज और उनकी ऊर्जा शो को और भी आकर्षक बनाती नजर आ रही है।

ट्रेलर में दिखी कॉमेडी और इमोशन 

हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में कई मजेदार और भावुक पल देखने को मिले। कहीं मां अपने बच्चों को किचन में निर्देश देती नजर आती हैं तो कहीं बच्चे अपनी मम्मियों को आधुनिक तरीके सिखाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। ट्रेलर में हंसी-मजाक के साथ-साथ परिवार के महत्व और मां के योगदान को भी खूबसूरती से दिखाया गया है। शो की घोषणा और ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। कई प्रशंसकों ने शिल्पा शेट्टी की वापसी का स्वागत किया है और शो को परिवार के साथ देखने लायक बताया है। फैमिली-केंद्रित कंटेंट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच 'मां है ना' दर्शकों को एक नया और ताजगी भरा अनुभव दे सकता है।

12 जून से होगी स्ट्रीमिंग

मां है ना का पहला एपिसोड 12 जून से जी5 हिंदी पर उपलब्ध होगा। 10 एपिसोड की इस सीरीज में हर सप्ताह दर्शकों को मनोरंजन, भावनाएं और पारिवारिक रिश्तों की नई कहानियां देखने को मिलेंगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें