Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग पेयजल समस्या का समाधान : रीवा में बनेगा 4 करोड़ क…
रीवा स्टॉपडेम की घोषणा
रीवा स्टॉपडेम की घोषणा
रायपुर संभाग

पेयजल समस्या का समाधान : रीवा में बनेगा 4 करोड़ का स्टॉपडेम, पेयजल संकट से मिलेगी राहत

आरंग जनपद के ग्राम रीवा की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 4 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉपडेम निर्माण की घोषणा की है। यह पहल जनपद पंचायत सभापति कृष्णा महेश साहू द्वारा सुशासन शिविर में उठाई गई मांग के बाद संभव हुई। स्टॉपडेम बनने से जल संरक्षण, भू-जल स्तर में सुधार और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Jul 2026, 01:53 PM · अपडेट: 10 Jul 2026, 05:00 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जनपद पंचायत आरंग के सभापति कृष्णा महेश साहू की पहल से ग्राम रीवा की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी उपलब्धि मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को समोदा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम रीवा में स्टॉपडेम निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये की घोषणा की।

बताया गया कि बीते माह ग्राम सिवनी (गोढ़ी) में आयोजित सुशासन शिविर के दौरान जनपद सभापति कृष्णा महेश साहू ने कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब तथा कलेक्टर गौरव सिंह को आवेदन सौंपकर अपने जनपद क्षेत्र के ग्राम रीवा में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट से अवगत कराया था। आवेदन में उन्होंने गांव की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया था।

मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचा प्रस्ताव

सुशासन शिविर में प्राप्त इस मांग को कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष रखा। इसके बाद समोदा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम रीवा में स्टॉपडेम निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये की स्वीकृति की घोषणा की। ग्रामीणों का मानना है कि स्टॉपडेम बनने से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, भू-जल स्तर में सुधार होगा और पेयजल संकट से जूझ रहे रीवा सहित आसपास के क्षेत्रों को भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होने की उम्मीद है, जिससे कृषि गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

ग्रामीणों ने जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और जनपद पंचायत सभापति कृष्णा महेश साहू के प्रति ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि जनहित की मांग पर त्वरित निर्णय से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के स्थायी समाधान का रास्ता साफ हो गया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें