Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद आध्यात्मिक आयोजन : आम नेताओं ने हनुमान चालीसा पाठ…
महासमुंद में हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम
महासमुंद में हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम
महासमुंद

आध्यात्मिक आयोजन : आम नेताओं ने हनुमान चालीसा पाठ कर मांगी शांति और समृद्धि की कामना

आम आदमी पार्टी महासमुंद द्वारा देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं सामाजिक समरसता की कामना को लेकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। बावनकेरा और कोमाखान में हुए कार्यक्रमों में आप नेताओं व स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाईचारे, एकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Jul 2026, 08:26 AM · अपडेट: 25 Jul 2026, 11:32 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
आम आदमी पार्टी महासमुंद द्वारा देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और सामाजिक समरसता की कामना को लेकर आज सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। महासमुंद विधानसभा के ग्राम बावनकेरा स्थित मूंगई माता प्रांगण में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में विधानसभा प्रभारी संजय यादवऔर जिला महासचिव मधुराम यादव के मार्गदर्शन में एवं खल्लारी विधानसभा के कोमाखान में विधानसभा प्रभारी सकील खान, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश जैन, के मार्गदर्शन में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आप नेताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान आप प्रदेश सचिव संजय यादव ने कहा कि आज देश और प्रदेश अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे समय में समाज में भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है।

हनुमान चालीसा पाठ आयोजन
भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देने पर दिया जोर

हनुमान चालीसा पाठ जैसे आध्यात्मिक आयोजन लोगों के मन में विश्वास, साहस और एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल राजनीतिक मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों, एकता और समरसता को बढ़ावा देने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।
इस आयोजन का उद्देश्य सभी वर्गों को जोड़ना और प्रदेश में शांति एवं विकास के मार्ग को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के अंत में देश-प्रदेश की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्जवल भविष्य और समाज में भाईचारे की भावना को और अधिक सशक्त बनाने की प्रार्थना की गई। 

बड़ी संख्या में आम पदाधिकारी और नागरिक रहे मौजूद

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर जिला अध्यक्ष राकेश झाबक , जिला सचिव मोहन साहू, ब्लाक अध्यक्ष भागवत साहू व प्रेम लाल टंडन, लोकेश्वर सेन,अमर दास, मीनाक्षी ठाकुर, कैलाश जैन,गिरवर यादव, रेवाराम धीवर, आशीष वाकड़े,भूषण सिन्हा,मेहतर मिर्धा, तेजराम यादव, सुरीत विश्वकर्मा, मोती विश्वकर्मा, राजू तांडे, बिसौहा ध्रुव, तामेश्वर वैष्णव, कोमल खुसरो, बिमला साहू, ऊषा यादव, गीता साहू, मेम बाई, रुक्मणि, श्याम बाई, सूरत बाई, भान कुमारी, सोनसिन बाई, सावित्री, खेमश्री सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें