Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News : भाठागांव स्टैंड में बस के भीतर  झुलता मिला कंडक्टर का मृत शरीर, आत्महत्या  की आशंका Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल Raipur News : भाठागांव स्टैंड में बस के भीतर  झुलता मिला कंडक्टर का मृत शरीर, आत्महत्या  की आशंका Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल
W 𝕏 f
होम › धमतरी › खेल :  सिहावा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा गिरोह क…
गांजा तस्करी  भंडाफोड़ तीन आरोपी गिरफ्तार
गांजा तस्करी भंडाफोड़ तीन आरोपी गिरफ्तार
धमतरी

खेल :  सिहावा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा गिरोह का किया पर्दाफाश

सिहावा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही एक कार में 18.626 किलो गांजा बरामद किया गया और कार, तीन मोबाइल फोन सहित करीब ₹14 लाख की संपत्ति जब्त की गई। तीन आरोपी — दो पुरुष और एक महिला — गिरफ्तार किए गए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jun 2026, 05:46 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 03:52 AM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिहावा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने खुद को “परिवार” बताकर यात्रा कर रहे अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा के बोलांगीर-भवानीपटना क्षेत्र से महाराष्ट्र की ओर एक सफेद कार (MH-27-DT-0319) में गांजा की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर ग्राम सांकरा फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका गया।

14 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस ने मौके से गांजा, कार और तीन मोबाइल फोन जब्त किए, जिनकी कुल कीमत करीब 14 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा खरीदकर महाराष्ट्र में बिक्री के लिए ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण रविन्द्र दुबे (34), सोनू प्रवीण खैरकार (29) और पलाश गजभिए (32), सभी निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अस्पताल से हथकड़ी खोलकर फरार

गिरफ्तारी के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए सभी आरोपियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपी पलाश गजभिए हथकड़ी ढीली कर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना के बाद जिलेभर में हाई अलर्ट जारी कर विशेष टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया। सघन घेराबंदी और मुखबिर तंत्र की मदद से उसे शाम तक दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

नेटवर्क पर लगातार प्रहार

धमतरी पुलिस के अनुसार पिछले छह सप्ताह में गांजा तस्करी के खिलाफ सात बड़ी कार्रवाइयां की जा चुकी हैं। हाल ही में अर्जुनी थाना पुलिस ने 490.818 किलोग्राम गांजा और करीब 2.60 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर जिले की पिछले चार वर्षों की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और सक्रिय कार्रवाई के जरिए अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को लगातार कमजोर किया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें