Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम स्टार्टअप अपना स्टार्टअप : कम निवेश में शुरू करें ये 25 बिज…
25 बिजनेस आइडिया, होगी अच्छी कमाई
25 बिजनेस आइडिया, होगी अच्छी कमाई
स्टार्टअप

अपना स्टार्टअप : कम निवेश में शुरू करें ये 25 बिजनेस, घर से भी कर सकते हैं अच्छी कमाई

कम निवेश में भी अपना बिजनेस शुरू किया जा सकता है। इस लेख में 25 ऐसे छोटे बिजनेस आइडिया बताए गए हैं, जिन्हें घर से या सीमित पूंजी के साथ शुरू किया जा सकता है। पेपर बैग, अगरबत्ती, मोबाइल रिपेयरिंग, मसाला पैकिंग, ब्यूटी पार्लर और फूड वैन जैसे कारोबार सही योजना और मेहनत से अच्छी कमाई का जरिया बन सकते हैं।

प्रकाशित: 11 Jul 2026, 05:42 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 03:42 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
आज के समय में बिजनेस शुरू करने के लिए बड़ी पूंजी होना जरूरी नहीं है। सही योजना, मेहनत और बाजार की जरूरत को समझकर कम निवेश में भी एक अच्छा कारोबार खड़ा किया जा सकता है। यही वजह है कि देश में छोटे और घरेलू स्तर के बिजनेस तेजी से बढ़ रहे हैं। कई लोग घर से छोटे काम की शुरुआत कर आज अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। कोई ऑनलाइन बिक्री कर रहा है तो कोई अपनी छोटी दुकान या यूनिट लगाकर आगे बढ़ रहा है। खास बात यह है कि कई बिजनेस ऐसे हैं जिन्हें 2 से 10 लाख रुपये तक के शुरुआती निवेश में शुरू किया जा सकता है।

बिजनेस शुरू करने से पहले खुद से तीन सवाल जरूर पूछें

  • क्या आपके क्षेत्र में इस बिजनेस की मांग है ? 
  • खर्च निकालने के बाद इसमें अच्छी कमाई हो सकती है ? 
  • क्या आप भविष्य में इसे बड़ा बना सकते हैं ?

कम निवेश में शुरू होने वाले 25 बिजनेस आइडिया

1. पेपर बैग बनाने का बिजनेस

 प्लास्टिक पर रोक और पर्यावरण को लेकर बढ़ती जागरूकता के कारण पेपर बैग की मांग लगातार बढ़ रही है। इसे छोटे स्तर पर शुरू किया जा सकता है। 

2. अगरबत्ती बनाने का काम 

अगरबत्ती का इस्तेमाल लगभग हर घर और पूजा स्थल पर होता है। इसे घर से भी शुरू किया जा सकता है। 

3. डिटर्जेंट पाउडर बनाना 

रोजमर्रा की जरूरत वाले इस प्रोडक्ट की बाजार में हमेशा मांग रहती है। थोड़े निवेश में इसकी शुरुआत संभव है। 

4. सैनिटरी नैपकिन यूनिट 

महिलाओं की जरूरत से जुड़ा यह कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसमें कई जगह सरकारी योजनाओं का भी सहयोग मिलता है। 

5. LED बल्ब असेंबली 

LED बल्ब की मांग हर घर में है। छोटे पार्ट्स जोड़कर इस बिजनेस की शुरुआत की जा सकती है।

6. मोमबत्ती बनाने का बिजनेस 

त्योहारों के अलावा होटल, सजावट और धार्मिक कार्यक्रमों में मोमबत्तियों की मांग रहती है। 

7. अचार और पापड़ का कारोबार 

घर के स्वाद को बाजार तक पहुंचाकर कई लोग इस बिजनेस से अच्छी कमाई कर रहे हैं। 

8. सोलर पैनल क्लीनिंग सर्विस 

सोलर सिस्टम बढ़ने के साथ उनकी देखभाल की जरूरत भी बढ़ रही है। यह कम लागत वाला सर्विस बिजनेस है। 

9. जूट बैग निर्माण 

पर्यावरण के प्रति लोगों की बढ़ती सोच के कारण जूट बैग का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। 

10. बेकरी प्रोडक्ट बिजनेस 

कुकीज, बिस्किट और अन्य बेकरी आइटम स्थानीय बाजार में आसानी से बेचे जा सकते हैं।

11. बायोगैस इंस्टॉलेशन 

गांवों और डेयरी क्षेत्रों में बायोगैस प्लांट लगाने का अच्छा अवसर है। 

12. मोबाइल रिपेयरिंग 

मोबाइल की बढ़ती जरूरत के कारण रिपेयरिंग का काम हमेशा मांग में रहता है। 

13. वर्मीकम्पोस्ट बनाना 

ऑर्गेनिक खेती बढ़ने के साथ जैविक खाद की मांग भी लगातार बढ़ रही है। 

14. आटा चक्की 

यह ऐसा कारोबार है जिसकी जरूरत हर इलाके में बनी रहती है। 

15. डिजिटल प्रिंटिंग 

बैनर, पोस्टर, विजिटिंग कार्ड और शादी के कार्ड जैसे कामों के लिए डिजिटल प्रिंटिंग की मांग रहती है।

16. जूस और पेय पदार्थ का बिजनेस 

गर्मी के मौसम में जूस और ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री तेजी से बढ़ जाती है। 

17. डोर मैट बनाना 

कम लागत में शुरू होने वाला यह बिजनेस स्थिर मांग वाला विकल्प है। 

18. क्लीनिंग प्रोडक्ट बनाना 

फ्लोर क्लीनर, लिक्विड साबुन और अन्य सफाई उत्पादों की जरूरत हर घर और ऑफिस में होती है। 

19. ब्यूटी पार्लर 

महिलाओं के लिए यह कम निवेश में शुरू होने वाला लोकप्रिय बिजनेस है। 

20. PVC पाइप बिजनेस 

निर्माण कार्यों में लगातार इस्तेमाल होने के कारण PVC पाइप की मांग बनी रहती है।

21. मसाला पैकिंग बिजनेस 

अगर अच्छी गुणवत्ता और सही ब्रांडिंग की जाए तो मसाला कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। 

22. सोलर वॉटर हीटर 

ऊर्जा बचत को बढ़ावा मिलने से सोलर उत्पादों की मांग बढ़ रही है। 

23. ड्रिप इरिगेशन सिस्टम 

खेती में पानी बचाने के लिए ड्रिप सिंचाई की उपयोगिता बढ़ रही है। 

24. कस्टम गिफ्ट आइटम 

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट जैसे फोटो फ्रेम, मग और अन्य सामान युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। 

25. मोबाइल फूड 

वैन सही जगह और बेहतर स्वाद के साथ फूड वैन बिजनेस कम समय में अच्छी कमाई दे सकता है।

सही योजना से छोटे बिजनेस को बनाया जा सकता है बड़ा 

कम निवेश वाला बिजनेस शुरू करना आसान हो सकता है, लेकिन सफलता के लिए गुणवत्ता, ग्राहक सेवा और सही मार्केटिंग जरूरी है। शुरुआत छोटी हो सकती है, लेकिन अच्छी रणनीति के साथ यही कारोबार आगे चलकर बड़ी आय का जरिया बन सकता है। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें