Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक कि गई जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक कि गई जान
W 𝕏 f
होम › स्टार्टअप › Indian Startup Story: 6 लाख की नौकरी छोड़ी, 10 ला…
Supreet Kashyap Wellbi Startup Success Story (Image Source: Social Media)
Supreet Kashyap Wellbi Startup Success Story (Image Source: Social Media)
स्टार्टअप

Indian Startup Story: 6 लाख की नौकरी छोड़ी, 10 लाख से बनाई 6 करोड़ की कंपनी

Indian Startup Story: मैसूर के सुप्रीत कश्यप ने 10 लाख रुपए की शुरुआती पूंजी से Wellbi ब्रांड की शुरुआत की। एक्सेंचर की 6 लाख रुपए सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़कर उन्होंने बांस के कपड़ों का कारोबार शुरू किया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Nov 2026, 12:09 PM · 5 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Indian Startup Story: मैसूर के सुप्रीत कश्यप ने अपनी मेहनत और कारोबारी सोच के दम पर एक ऐसा ब्रांड खड़ा किया है, जो आज करोड़ों रुपए का कारोबार कर रहा है। कभी शुरुआती असफलताओं और आर्थिक नुकसान से जूझने वाले सुप्रीत का स्टार्टअप अब सालाना 6 करोड़ रुपए से अधिक का टर्नओवर हासिल कर चुका है। अक्टूबर 2021 में शुरू हुआ उनका यह सफर उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो नौकरी के बजाय अपना व्यवसाय शुरू करने का सपना देखते हैं। 
सुप्रीत कश्यप मैसूर के एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके परिवार में पहले किसी ने कारोबार नहीं किया था। साल 2017 में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्सेंचर में नौकरी शुरू की। उस समय उनका सालाना पैकेज 6 लाख रुपए था।  

शुरुआती असफलता के बाद बांस के कपड़ों पर किया फोकस

सुप्रीत ने शुरुआत में हाथ से तैयार किए जाने वाले उत्पादों के साथ कारोबार शुरू किया, लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी रणनीति बदली और बांस के रेशों से तैयार कपड़ों पर ध्यान केंद्रित किया। इस तरह वेलबी ने बांस और कॉटन-लाइक्रा के मिश्रण से टी-शर्ट और इनरवियर तैयार करने शुरू किए। 

घाटे से जूझी कंपनी, ग्राहकों के भरोसे से मिली नई ताकत

वेलबी के लिए शुरुआती दौर आसान नहीं रहा। कारोबार के पहले साल कंपनी का राजस्व महज 11.5 लाख रुपए था। साल 2024 की पहली छमाही में स्थिति ऐसी थी कि कंपनी को हर महीने करीब 5 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसके अलावा कुशल कर्मचारियों की तलाश और फैब्रिक की गुणवत्ता बनाए रखना भी बड़ी चुनौती थी।  

तीन साल में कारोबार ने पकड़ी रफ्तार 

शुरुआती चुनौतियों के बाद वेलबी के कारोबार में लगातार बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने साल 2023 में 75 लाख रुपए और 2024 में 2.5 करोड़ रुपए की बिक्री दर्ज की। इसके बाद पिछले वित्तीय वर्ष में ब्रांड का सालाना टर्नओवर 6 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। 

सोशल मीडिया पर तारीफ के बाद मिला 3 करोड़ रुपए का निवेश

वेलबी की पहचान बढ़ाने में सोशल मीडिया की भी अहम भूमिका रही। प्लेटफॉर्म एक्स पर ग्राहकों की ओर से की गई तारीफों के बाद कई वरिष्ठ अधिकारियों और ग्राहकों ने कंपनी में दिलचस्पी दिखाई। इसके बाद कंपनी को करीब 3 करोड़ रुपए का निवेश मिला।  

जेरोधा से लेकर मेटा तक बड़ी कंपनियां कर रहीं ऑर्डर

वेलबी ने सीधे ग्राहकों को उत्पाद बेचने के साथ-साथ कॉर्पोरेट कारोबार यानी B2B सेगमेंट में भी अपनी जगह बनाई है। जेरोधा, मेटा, जेडब्ल्यू मैरियट, सिस्को, अमेजन और एडोब जैसी कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए ब्रांड की बांस-ब्लेंड टी-शर्ट्स खरीद रही हैं। खास बात यह रही कि जेरोधा ने एक स्थापित बड़े ब्रांड के बजाय वेलबी को अपने ऑर्डर के लिए चुना।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें