Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार सफलता : करेला की खेती ने बदली किसान दीपक की तकदीर…
करेला खेती करते किसान दीपक
करेला खेती करते किसान दीपक
राज्य सरकार

सफलता : करेला की खेती ने बदली किसान दीपक की तकदीर, धान से 7 गुना अधिक कमाई

महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम बंसुलीडीह के प्रगतिशील किसान श्री दीपक ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत करेला की खेती अपनाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से उन्हें प्रति एकड़ लगभग 18 टन उत्पादन प्राप्त हुआ।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Jun 2026, 10:56 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 01:10 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले के विकासखण्ड बसना अंतर्गत ग्राम बंसुलीडीह के प्रगतिशील किसान दीपक ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर उद्यानिकी फसल अपनाकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। स्नातकोत्तर शिक्षित दीपक ने वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत सब्जी क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत करेला फसल का उत्पादन प्रारंभ किया।

किसान दीपक के पास कुल 1.00 हेक्टेयर सिंचित भूमि है। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में करेला की खेती में ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग एवं आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग किया। नवीन तकनीकों के प्रयोग से फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादन में अच्छी वृद्धि हुई।

पारंपरिक खेती की तुलना में कई गुना अधिक लाभ

पूर्व में दीपक अपनी भूमि पर धान की खेती करते थे, जिससे उन्हें लगभग 42,300 रुपये का लाभ प्राप्त होता था। लेकिन करेला की उन्नत खेती अपनाने के बाद प्रति एकड़ लगभग 18 टन उत्पादन प्राप्त हुआ तथा औसत मूल्य 30 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। उन्होंने उपज की बिक्री सरायपाली एवं पड़ोसी राज्य ओडिशा के बाजारों में की, जिससे उन्हें लगभग 2.95 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।

उद्यानिकी खेती से जीवन स्तर में सुधार

दीपक का कहना है कि उद्यानिकी खेती अपनाने से उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है और परिवार का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। वे नियमित रूप से उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से जुड़कर नई तकनीकों एवं योजनाओं की जानकारी लेते हैं। उनकी सफलता से प्रेरित होकर ग्राम बंसुलीडीह सहित आसपास के कई किसान भी अब उद्यानिकी फसलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें