Tuesday, 23 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
माफियाओं की दबंगई : सरकारी वाहन रोककर आरक्षक से मारपीट, जब्त ट्रक छुड़ाया उजड़ गई खुशियां : रीवा से सफर पर निकला परिवार हादसे का शिकार, 6 माह के बच्चे की मौत सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया चंदा चोरी मामला : SIT ने सौंपी रिपोर्ट, 200 करोड़ के घपले की आशंका, किसी को नहीं मिली क्लीन चिट लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी केतन की हत्या की साजिश, 350 फीट गहरी खाई में दिया था धक्का माफियाओं की दबंगई : सरकारी वाहन रोककर आरक्षक से मारपीट, जब्त ट्रक छुड़ाया उजड़ गई खुशियां : रीवा से सफर पर निकला परिवार हादसे का शिकार, 6 माह के बच्चे की मौत सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया चंदा चोरी मामला : SIT ने सौंपी रिपोर्ट, 200 करोड़ के घपले की आशंका, किसी को नहीं मिली क्लीन चिट लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी केतन की हत्या की साजिश, 350 फीट गहरी खाई में दिया था धक्का
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग स्वच्छता का संदेश : गंदगी का विरोध करना पड़ा महंग…
धरसीवां में महिला पंच से मारपीट
धरसीवां में महिला पंच से मारपीट
🔴 BREAKING रायपुर संभाग

स्वच्छता का संदेश : गंदगी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला पंच से मारपीट  

रायपुर जिले के धरसीवां ग्राम पंचायत में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना एक महिला पंच को भारी पड़ गया। वार्ड में गंदा पानी सड़क पर नहीं बहाने की अपील करने पर कुछ लोगों ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि सरपंच ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jun 2026, 11:04 AM
धरसीवां

प्रदेश में इन दिनों स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। गांवों और शहरों को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं। लेकिन रायपुर जिले के धरसीवां ग्राम पंचायत से सामने आई एक घटना ने स्वच्छता अभियान की जमीनी चुनौतियों को उजागर कर दिया है। यहां एक महिला पंच को लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने की अपील करना महंगा पड़ गया और उन्हें महिला पंच ने मारपीट का आरोप लगाया है 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत धरसीवां के वार्ड क्रमांक-2 की आदिवासी महिला पंच मानकी नेताम अपने वार्ड में स्वच्छता को लेकर लगातार लोगों को जागरूक कर रही थीं। उन्होंने वार्डवासियों से घरों का गंदा पानी सड़कों पर नहीं बहाने और नालियों का उपयोग करने की अपील की थी। उनका कहना था कि सड़क पर गंदा पानी बहने से न केवल गंदगी फैलती है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। 

स्वच्छता की बात से नाराज होकर किया हमला

आरोप है कि महिला पंच की समझाइश कुछ लोगों को पसंद नहीं आई। बताया जा रहा है कि गुड्डा नामक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्य इस बात को लेकर भड़क गए। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। आरोपियों ने महिला पंच के साथ बदतमीजी से व्यवहार किया और बाद में मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

मजदूरी के दौरान हुई घटना, मदद को पहुंचे लोग

चश्मदीद गवाह  के अनुसार घटना उस समय हुई जब मानकी नेताम मजदूरी का काम कर रही थीं। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर महिला पंच के साथ मारपीट की गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। घटना से महिला पंच काफी आहत बताई जा रही हैं। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। 

चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी

घटना की शिकायत मिलने के बाद धरसीवां पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने बताया कि महिला पंच की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत धरसीवां के सरपंच साहिल खान ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांव के विकास और जनहित के कार्यों के लिए चुने जाते हैं। यदि स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषय पर लोगों को जागरूक करने वाले पंचों के साथ ही मारपीट की जाएगी तो इससे गलत संदेश जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें