Sunday, 23 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम महासमुंद महासमुंद में सिगरेट के विवाद पर टंगिया और चाकू से…
नयापारा में चाकूबाजी की घटना
नयापारा में चाकूबाजी की घटना
🔴 BREAKING महासमुंद

महासमुंद में सिगरेट के विवाद पर टंगिया और चाकू से जानलेवा हमला, 3 घायल

महासमुंद के नयापारा में सिगरेट मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि चाकू और टंगिया से किए गए हमले में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान न्यूज
23 Aug 2026, 08:21 AM
महासमुंद
महासमुंद शहर के नयापारा (वार्ड क्रमांक 6) में मामूली सी बात पर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। सिगरेट मांगने को लेकर शुरू हुई बहस में आरोपियों ने धारदार हथियार निकाल लिए, जिससे तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना शनिवार की है। सुबह करीब 11 बजे मोहल्ले में अश्वनी ध्रुव और तिरथ साहू मौजूद थे। जब अश्वनी ने तिरथ से सिगरेट मांगी, तो तिरथ गाली-गलौज पर उतर आया। 

चाकू और टंगिया से किया हमला 

विरोध करने पर उसने अपने बड़े भाई सुखदेव साहू को मौके पर बुला लिया और दोनों ने मिलकर अश्वनी के साथ मारपीट की। मामला यहीं नहीं रुका। शाम करीब 4 बजे सुखदेव अपने पिता बिसम्भर साहू के साथ पीड़ित के घर के बाहर पहुंचा और दोबारा गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। शोर सुनकर अश्वनी के दोस्त सज्जू खान और राकेश चौहान बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद मामला और बढ़ गया—सुखदेव ने चाकू और उसके पिता बिसम्भर ने टंगिया निकालकर हमला बोल दिया।
  • घायलों की स्थिति: पीड़ित अश्वनी के हाथ, कोहनी और कमर पर चोटें आई हैं। वहीं, बीच-बचाव करने आए सज्जू खान के सीने व गर्दन पर और राकेश चौहान के हाथ व कमर पर गंभीर वार किए गए हैं।

  • अस्पताल में भर्ती: गंभीर रूप से घायल सज्जू और राकेश को इलाज के लिए आदित्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • अपराधियों के हौसले हो रहे बुलंद

    घटना की सूचना मिलते ही महासमुंद पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने स्थानीय निवासियों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। बदमाशों में पुलिस और कानून का डर खत्म सा दिख रहा है। जेल से छूटने के बाद भी अपराधियों के हौसले पस्त होने के बजाय और बुलंद हो रहे हैं, जो शहर की शांति व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग
    दुर्ग संभाग
    बिलासपुर संभाग
    सरगुजा संभाग
    बस्तर संभाग
    देश
    विदेश
    सरकारी सूचना
    राजनीति
    खेल
    मनोरंजन
    कारोबार
    कीर्तिमान विशेष
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें