Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Teachers Protest : TET मुक्ति को लेकर रायपुर में …
Teachers protesting in Raipur for TET exemption
Teachers protesting in Raipur for TET exemption
रायपुर संभाग

Teachers Protest : TET मुक्ति को लेकर रायपुर में शिक्षकों का हल्लाबोल, सीएम के नाम ज्ञापन

Teachers Protest: रायपुर में हजारों शिक्षकों ने टीईटी से छूट समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पेंशन, वेतन विसंगति और पदोन्नति नियमों पर जल्द निर्णय की मांग की।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 26 Aug 2026, 07:40 PM · अपडेट: 08 Oct 2026, 05:52 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Teachers Protest: छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में रायपुर जिले के हजारों शिक्षकों ने मंगलवार को अपनी 5 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। आरंग से शुरू हुई इस आंदोलन की गूंज ने राजधानी रायपुर तक प्रशासनिक महकमे में हलचल पैदा कर दी। प्रदर्शन के पश्चात शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव और लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) को ज्ञापन प्रेषित कर अविलंब मांगों के निराकरण की गुहार लगाई।

प्रमुख मांगें जिन पर अड़े हैं शिक्षक: 

  • TET से मुक्ति: पदोन्नति और सेवा सुरक्षा के लिए अनिवार्य की गई शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की शर्त को पूरी तरह समाप्त किया जाए। 
  • पूर्ण पेंशन लाभ: प्रथम नियुक्ति की तिथि से सेवा अवधि की गणना करते हुए पुरानी पेंशन योजना व अन्य सभी हितलाभ दिए जाएं। 
               
  • वेतन विसंगति का समाधान: केंद्र के समान वेतनमान लागू कर मौजूदा वेतन विसंगति को दूर किया जाए। 
  • नियमों में संशोधन: 13 फरवरी 2026 के राजपत्र में प्रकाशित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में आवश्यक सुधार हो। 
  • बी.एड. धारियों के लिए ब्रिज कोर्स: शासन स्तर पर बी.एड. योग्यताधारी शिक्षकों के लिए तुरंत ब्रिज कोर्स की व्यवस्था शुरू की जाए।

अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा 

प्रदर्शन स्थल पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे और केदार जैन ने स्पष्ट किया कि सेवा, पेंशन और वेतन जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार को अब और देरी नहीं करनी चाहिए। ब्लॉक संचालक हरीश दीवान ने कहा कि शासन को शिक्षकों को उलझाने की जगह समाधान का रास्ता खोजना चाहिए। महिला प्रकोष्ठ की प्रतिनिधि अंजुम शेख, टिकेश्वरी साहू और मौसमी शर्मा ने भी जोरदार नारेबाजी के साथ उपस्थित शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। मोर्चा नेताओं ने अपनी पिछली सफलताओं का जिक्र करते हुए याद दिलाया कि इससे पूर्व भी एकजुटता के बल पर शासकीय सेवा में संविलियन और पुरानी पेंशन योजना (OPS) जैसी ऐतिहासिक मांगें पूरी कराई गई हैं। इस विशाल प्रदर्शन में जिला संयोजक ओमप्रकाश सोनकला, भानुप्रताप डहरिया, प्रदीप साहू, सी.एल. साहू, दिनेश आदिल, अतुल शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, बुद्धेश्वर बघेल, गोपाल वर्मा, संगीता सिंह, कनक लता गहलोत, सविता रात्रे, अपर्णा परिहार, अनीता सिंह सहित प्रदेश भर से आए हजारों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें