Thursday, 26 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
NEET Student: कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों को हुई चिंता, कमरे में देखा तो छात्र का मिला शव Road Accident: खड़ी ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल Petrol Pump Sealed: नियमों की अनदेखी करने वाले 8 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई, बिक्री पर लगी रोक Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी NEET Student: कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों को हुई चिंता, कमरे में देखा तो छात्र का मिला शव Road Accident: खड़ी ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल Petrol Pump Sealed: नियमों की अनदेखी करने वाले 8 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई, बिक्री पर लगी रोक Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Arang News: राव हॉस्पिटल पर गिरी गाज, लाइसेंस निर…
Action taken against Arang Rao Hospital(Image Source: social media)
Action taken against Arang Rao Hospital(Image Source: social media)
रायपुर संभाग

Arang News: राव हॉस्पिटल पर गिरी गाज, लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस जारी

Arang News: राव हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी NOC से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। कलेक्टर ने अस्पताल का पंजीयन निरस्त करने से पहले 30 दिन का नोटिस जारी किया है। वहीं, अस्पताल संचालक राजू साहू करीब एक महीने से फरार है।

भ
प्रकाशित: 26 Nov 2026, 04:18 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Arang News: राव हॉस्पिटल पर प्रशासन का शिकंजा, लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस जारी संचालक एक महीने से फरार रायपुर/आरंग। आरंग के राव हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी एनओसी (NOC) से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में सामने आई अनियमितताओं के बाद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने अस्पताल संचालक को पंजीयन निरस्त करने से पहले 30 दिनों का नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही अस्पताल को बंद करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर, अस्पताल संचालक राजू साहू पिछले करीब एक महीने से फरार बताया जा रहा है। पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

फायर सेफ्टी ऑडिट के दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

 दरअसल, राव हॉस्पिटल द्वारा प्रस्तुत फायर सेफ्टी ऑडिट के दस्तावेजों में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया था। इसके बाद अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ (SDRF) की संयुक्त टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी ऑडिट किया। 19 नवंबर 2026 को प्रस्तुत किए गए फायर सेफ्टी एनओसी दस्तावेजों की जांच और क्यूआर कोड स्कैन करने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जांच के दौरान पाया गया कि दस्तावेज में कंप्यूटर के माध्यम से दर्ज जारी होने की तारीख 16 अप्रैल 2025 को बदलकर 16 अप्रैल 2026 कर दिया गया था। इतना ही नहीं, दस्तावेज में ऐसे अधिकारी का नाम और हस्ताक्षर भी इस्तेमाल किए गए, जो संबंधित विभाग में पदस्थ ही नहीं हैं। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि राव हॉस्पिटल के नाम से विभाग की ओर से कोई फायर सेफ्टी एनओसी जारी नहीं की गई थी।

मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप 

कलेक्टर की ओर से जारी नोटिस में अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक, वैध अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करना और  तौर पर फर्जी शासकीय दस्तावेज प्रस्तुत करना मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। इसे छत्तीसगढ़ उपचर्यागृह एवं रोगोपचार संबंधी अधिनियम, 2010 और नियम 2013 के प्रावधानों का उल्लंघन माना गया है।
 प्रशासन ने नर्सिंग होम एक्ट के अध्याय-दो के क्रमांक 09 (क), उपखंड (1), (2) और (3) के तहत अस्पताल का पंजीयन निरस्त करने से पहले 30 दिनों का नोटिस जारी किया है। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने और नियमानुसार उन्हें डिस्चार्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद आरंग के राव हॉस्पिटल पर बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। वहीं, मामले में दर्ज एफआईआर के बाद से फरार चल रहे अस्पताल संचालक की गिरफ्तारी भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन की आगे की कार्रवाई क्या होती है और पुलिस फरार संचालक को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें