"लाइसेंस निरस्त" के लिए 12 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
Arang News: राव हॉस्पिटल पर गिरी गाज, लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस जारी
Arang News: राव हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी NOC से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। कलेक्टर ने अस्पताल का पंजीयन निरस्त करने से पहले 30 दिन का नोटिस जारी किया है। वहीं, अस्पताल संचालक राजू साहू करीब एक महीने से फरार है।
रायपुर
Raipur News: IVF सेंटरों के डाटा से जुटाए जाते थे ग्राहक, दिवाकर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त
Raipur News: रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले की जांच में IVF सेंटरों से गोपनीय जानकारी लीक होने का खुलासा हुआ है। पुलिस को आठ राज्यों तक नेटवर्क फैले होने और 100 से अधिक बच्चों के सौदे की आशंका है। अब तक छह आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
महासमुंद
Nursing Home Sealed: बिना लाइसेंस चल रहा आंचल नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग ने किया सील
Nursing Home Sealed: महासमुंद जिले के कोमाखान में स्वास्थ्य विभाग ने बिना वैध पंजीयन और लाइसेंस संचालित आंचल नर्सिंग होम को सील कर दिया। जांच में अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन और नसबंदी के मरीज भर्ती मिले, लेकिन मौके पर कोई योग्य डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ मौजूद नहीं था। अस्पताल प्रबंधन ने पिछले 8 महीने से बिना वैध दस्तावेज के ओपीडी और 4 महीने से मरीजों का भर्ती कर उपचार करने की बात स्वीकार की थी। 24 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
बिलासपुर
Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा
Woman Death Case: बिलासपुर के श्रीराम केयर अस्पताल में एंजियोप्लास्टी के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
अंबिकापुर में खाद की कालाबाजारी पर कृषि मंत्री सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
अंबिकापुर दौरे पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सरगुजा में खाद की कालाबाजारी को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने खाद माफियाओं के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए तथा किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
दुष्कर्म आरोपी तरुण जायसवाल पर कार्रवाई, पुलिस ने जब्त की 12 बोर बंदूक
सरगुजा में नाबालिग दुष्कर्म मामले के फरार आरोपी तरुण जायसवाल के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने उसकी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक जब्त कर ली है और चल-अचल संपत्ति की जानकारी जुटाकर कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
राष्ट्रीय
हंगामा : चुपके से कोर्ट मैरिज की तैयारी, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मचा बवाल
न्यायालय परिसर में प्रेमी जोड़े की कोर्ट मैरिज को लेकर जमकर हंगामा हुआ। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की युवती और सिंगरौली के युवक की शादी की प्रक्रिया के दौरान बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता वकील के चेंबर में पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने शादी की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विरोध किया। मामले के बाद प्रेमी जोड़े को पुलिस के हवाले किया गया, जबकि जांच के लिए मामला सोनभद्र पुलिस को सौंप दिया गया है।
जगदलपुर (बस्तर)
खरीफ सीजन : नकली खाद-बीज बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 28 दुकानों की बिक्री पर लगी रोक
खरीफ सीजन के दौरान किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग ने जिलेभर में खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई दुकानों में नियमों के उल्लंघन और अनियमितताएं सामने आने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है।
राज्य सरकार
समीक्षा बैठक : महासमुंद में विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
महासमुंद जिला पंचायत सभाकक्ष में सांसद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने विकास कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने, जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पेयजल पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय
स्ट्रीट फूड : जोमैटो से मंगाई वेज बिरयानी में निकला कीड़ा, खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट को किया सील
मध्य प्रदेश के रीवा शहर में ऑनलाइन ऑर्डर की गई वेज बिरयानी में कीड़ा मिलने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया। शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने ताला हाउस क्षेत्र स्थित ‘स्ट्रीट किचन’ रेस्टोरेंट पर छापेमारी की, जहां भारी गंदगी और फूड सेफ्टी नियमों का उल्लंघन पाया गया।
छत्तीसगढ़
शादी का झांसा और ब्लैकमेलिंग : आरोपी टोनी ध्रूव ने रचा दुष्कर्म का खेल, होटल मैनेजर की लापरवाही ने दिया साथ, दोनों पहुँचे जेल
रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर जी.ई. रोड स्थित होटल देविका ले जाया गया, जहाँ आरोपी टोनी ध्रूव ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने इस कृत्य का वीडियो बनाया और बाद में उसे पीड़िता के परिजनों को भेजकर शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने BNS की धारा 69 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी टोनी ध्रूव और होटल मैनेजर नितेश कुमार खुंटे को गिरफ्तार कर लिया।
रायपुर
रायपुर पुलिस ने सख्ती बढ़ाई: एक रात में 129 शराबी ड्राइवर पकड़े, वाहन सीज और चालान जारी
रायपुर पुलिस ने 5 अप्रैल की रात शहर के सात प्रमुख स्थानों पर सर्प्राइज चेकिंग के दौरान 129 शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर पकड़े। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई और कई वाहनों को सीज किया गया। जनवरी से अब तक कुल 1853 नशेड़ी चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, जिनमें न्यूनतम 10,000 रुपए का जुर्माना और कई मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण शामिल है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाना गंभीर खतरा है और ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।