Thursday, 26 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
NEET Student: कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों को हुई चिंता, कमरे में देखा तो छात्र का मिला शव Road Accident: खड़ी ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल Petrol Pump Sealed: नियमों की अनदेखी करने वाले 8 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई, बिक्री पर लगी रोक Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी NEET Student: कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों को हुई चिंता, कमरे में देखा तो छात्र का मिला शव Road Accident: खड़ी ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल Petrol Pump Sealed: नियमों की अनदेखी करने वाले 8 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई, बिक्री पर लगी रोक Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Railway Route: 27 से 30 नवंबर तक कई मेमू ट्रेनें …
Chhattisgarh due to railway development work(Image Source: Social Media)
Chhattisgarh due to railway development work(Image Source: Social Media)
रायपुर संभाग

Railway Route: 27 से 30 नवंबर तक कई मेमू ट्रेनें रद्द, बिलासपुर मंडल में विकास कार्यों के चलते बदला रेल परिचालन

Railway Route: छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास कार्यों के चलते 27 से 30 नवंबर तक कई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। बिलासपुर मंडल के रॉबर्टसन स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रायगढ़-बिलासपुर और गोंदिया-झारसुगुड़ा रूट की ट्रेनें प्रभावित होंगी।

स
प्रकाशित: 26 Nov 2026, 04:01 PM · 6 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Railway Route: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने वाली हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर मंडल में चल रहे विकास कार्यों के चलते 27 से 30 नवंबर 2026 तक कई मेमू ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इसका असर रायगढ़, बिलासपुर और झारसुगुड़ा रूट पर सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। ऐसे में यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें।

क्यों रद्द रहेगी कई ट्रेने

बता दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में होने वाले यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते 27 से 30 नवंबर तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। ​रॉबर्टसन स्टेशन यार्ड में लाइन कनेक्टिविटी और केबिन जोड़ने के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते गोंदिया से झारसुगुड़ा जाने वाली मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही समाप्त होगी और बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का सांची में अस्थायी ठहराव

वहीं, झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू भी झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच रद्द रहकर बिलासपुर से ही चलेगी। ​इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए 27 और 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को सांची स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थायी स्टॉपेज दिया गया है। इस दौरान ट्रेन नंबर 18237 सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर सांची पहुंचेगी, जबकि वापसी में 18238 शाम 5 बजकर 14 मिनट पर पहुंचकर 5 बजकर 16 मिनट पर रवाना होगी

27 से 30 नवंबर तक इन मेमू ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द 

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग तारीखों में रायगढ़ और बिलासपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है।

ट्रेन नंबर

ट्रेन का नाम

प्रभावित तारीख

68737

रायगढ़-बिलासपुर मेमू

27 से 30 नवंबर

68738

बिलासपुर-रायगढ़ मेमू

27 से 30 नवंबर

68736

बिलासपुर-रायगढ़ मेमू

28 से 29 नवंबर

68735

रायगढ़-बिलासपुर मेमू

29 से 30 नवंबर

ट्रेन नंबर 68861: गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 27 से 30 नवंबर तक बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। 
ट्रेन नंबर 68862: झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 27 से 30 नवंबर तक बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा। 

नौकरीपेशा और छात्रों की बढ़ सकती है परेशानी

आपको बता दें कि मेमू रद्द होने से स्थानीय रेल यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। खासकर दैनिक यात्री, नौकरी पेशा, स्कूल कालेज विद्यार्थियों जो डोंगरगढ़ से हर रोज राजनांदगांव-दुर्ग-भिलाई रायपुर जाते है उनकों ज्यादा परेशानी होगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें