Wednesday, 08 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय आसमानी आफत : भारी बारिश के बीच घाट सेक्शन में लैं…
लैंडस्लाइड से मुंबई-पुणे रेल रूट ठप
लैंडस्लाइड से मुंबई-पुणे रेल रूट ठप
राष्ट्रीय Featured

आसमानी आफत : भारी बारिश के बीच घाट सेक्शन में लैंडस्लाइड, मुंबई-पुणे रेल रूट ठप, कई ट्रेनें रद्द 

मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भारी बारिश के कारण हुए दो भूस्खलनों से रेलवे की तीनों लाइनें बाधित हो गई हैं। कई प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि 9 लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। रेलवे यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील कर रहा है।

कीर्तिमान न्यूज
06 Jul 2026, 08:29 AM
मुंबई
मायानगरी मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। लगातार बरसते पानी ने रफ्तार थमने पर मजबूर कर दी है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 
इस बीच सबसे बड़ी मार मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर पड़ी है, जहां रविवार देर रात हुए सिलसिलेवार भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के बाद ट्रेनों के पहिए थम गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात कर्जत और लोनावला के बीच दक्षिण-पूर्वी घाट खंड में भारी लैंडस्लाइड हुआ। 

रेलवे की तीनों लाइनें ब्लॉक 

यह हादसा मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन के अंतर्गत आने वाली अप मेन लाइन पर ठाकुरवाड़ी और मंकी हिल लूप केबिन के बीच हुआ। कर्जत के ठाकुरवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा खिसककर ट्रैक पर आ गिरा, जिससे रेलवे की तीनों लाइनें पूरी तरह ब्लॉक हो गईं। ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें आने के कारण कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। 

बचाव कार्य बना बड़ी चुनौती

अभी इस मलबे को हटाने का काम चल ही रहा था कि तड़के करीब 3:05 बजे खंडाला और मंकी हिल स्टेशन के बीच मिडिल लाइन पर भी एक और लैंडस्लाइड हो गया, जिससे हालात और ज्यादा बिगड़ गए। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ियों से पत्थर गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है, जो बचाव कार्य में बड़ी चुनौती बना हुआ है। रेलवे की इंजीनियरिंग और आपदा राहत टीमें (ART) मौके पर मुस्तैद हैं और मलबे को साफ करने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस पूरी स्थिति पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव से फोन पर बात कर हालात की समीक्षा की।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा: 
"मुंबई-पुणे घाट सेक्शन में पटरियों पर भारी भूस्खलन और चट्टानें गिरने से पैदा हुई स्थिति की मैंने समीक्षा की है। हमारी टीमें ग्राउंड पर मुस्तैद हैं। सोमवार को भी भारी बारिश का अनुमान है, जिसे देखते हुए मैंने पश्चिमी और मध्य रेलवे दोनों के अधिकारियों को एक टीम के रूप में काम करने और जल्द से जल्द ट्रेन सेवाएं बहाल करने के निर्देश दिए हैं।"

सेंट्रल रेलवे ने सोमवार को रद्द कीं ये प्रमुख ट्रेनें

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे ने सोमवार को मुंबई और पुणे के बीच चलने वाली कई मुख्य इंटरसिटी और एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है। रद्द की गई ट्रेनों की सूची नीचे दी गई है:

  • 22105/22106 CSMT-पुणे-CSMT इंद्रायणी एक्सप्रेस

  • 12123/12124 CSMT-पुणे-CSMT डेक्कन क्वीन

  • 12127/12128 CSMT-पुणे-CSMT इंटरसिटी एक्सप्रेस

  • 11007/11008 CSMT-पुणे-CSMT डेक्कन एक्सप्रेस

  • 12125/12126 CSMT-पुणे-CSMT प्रगति एक्सप्रेस

  • 11009/11010 CSMT-पुणे-CSMT सिंहगढ़ एक्सप्रेस

  • 12169/12170 पुणे-सोलापुर-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस

  • 11011/11012 CSMT-धुले-CSMT एक्सप्रेस

9 लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट बदले

हादसे के कारण न सिर्फ लोकल और इंटरसिटी ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, बल्कि लंबी दूरी की 9 ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों को अब वैकल्पिक रास्तों से चलाया जा रहा है:

  1. अहमदाबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस

  2. इंदौर-दौंड एक्सप्रेस

  3. अहमदाबाद-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस

  4. बीदर-सीएसएमटी एक्सप्रेस

  5. हजूर साहिब नांदेड़-पनवेल एक्सप्रेस

  6. चारलापल्ली-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस

  7. एलटीटी-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस

  8. दौंड-ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

  9. चेन्नई एग्मोर-सीएसएमटी मेल

रेल अधिकारियों का कहना है कि पटरियों पर बेहद भारी और बड़ी चट्टानें गिरी हैं। पहली प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है। जैसे ही मौसम थोड़ा साफ होता है और मलबा पूरी तरह हट जाता है, ट्रेनों का परिचालन दोबारा सामान्य कर दिया जाएगा। तब तक यात्रियों से अनुरोध है कि वे घर से निकलने से पहले रेलवे के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों या ऐप के जरिए अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें